फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Displeasure among villagers due to stoppage of water supply

पिछले छह दिनों से पानी आपूर्ति ठप, ग्रामीणों मे आक्रोश

Sun, 11 Jul 2021 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Displeasure among villagers due to stoppage of water supply
सकलडीहा। स्थानीय विकासखंड के टिमिलपुर गांव स्थित जल निगम की मोटर पिछले छह दिनों से जला है। इससे गांव में पानी आपूर्ति ठप है। कई बार शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हुई। इससे नाराज होकर गांव के लोगों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने पेयजल सहित अन्य समस्या को लेकर 15 जुलाई को तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि 45 साल से मात्र एक जल निगम की टंकी और जर्जर पाईप लाइन से दर्जनों गांवों में पानी आपूर्ति होती है। पांच वर्ष पहले पानी टंकी का एक ट्यूबवेल खराब है। छह दिन पहले दूसरे ट्यूबवेल का मोटर जल गया है। इससे पानी आपूर्ति ठप हो गई। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने जल निगम के अधिकारियों से की। बावजूद इसके विभागीय अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौन साधे हुए है। ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने एक्सईएन को फोन कर पेयजल आपूर्ति शुरू कराने की मांग की। चेताया कि बार बार पेयजल की किल्लत सहित अन्य समस्याओं को लेकर 15 जुलाई को तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। इस संबंध में अवर अभियंता उदय राज गुप्ता ने बताया कि मोटर लगाया जा रहा है। जल्द ही पेयजल आपूर्ति बहाल कर दिया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में मुन्ना सैनी, राधेश्याम, अरमान अली, डीके, हरिकुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed