फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Displeased on seeing bed sheets torn in hospital

अस्पताल में बेड पर फटे चादर देखकर लगाई फटकार

Mon, 23 Nov 2020 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
Displeased on seeing bed sheets torn in hospital
पीडीडीयू नगर/चकिया। कोरोना के बढ़ते संक्रमण और सामान्य मरीजों के इलाज का हाल जानने के लिए रविवार को पीडीडीयू नगर के उपजिलाधिकारी सीपू गिरी तथा चकिया के उपजिलाधिकारी अजय मिश्र ने राजकीय महिला चिकित्सालय और जिला संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान चकिया में बेड की चादर गंदी और फटी होने पर कड़ी फटकार लगाई। इसके अलावा दोनों लोगों ने चिकित्सकों और कर्मचारियों की उपस्थिति साफ सफाई, जांच, दवा की उपलब्धता को देखा और बेहतर इलाज के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारियों ने जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचकर सबसे पहले इमरजेंसी का निरीक्षण किया। भर्ती वार्ड के निरीक्षण के दौरान बेड पर फटे और गंदे चादर व खिड़कियों पर लगे परदों की हालत खराब देख नाराजगी जताई और बदलने का निर्देश दिया। चिकित्सालय परिसर व चिकित्सक कर्मचारियों के आवास के सामने व्याप्त गंदगी का ढेर देख अधिकारियों ने नाराजगी जताई तथा साफ-सफाई कराने के निर्देश दिये। एसडीएम के पूछने पर अस्पताल के क्वालिटी मैनेजर दिलशाद अहमद ने कूड़े के ढेर को उठा ले जाने के लिए वाहन आदि का इंतजाम नहीं होने के कारण कूड़ा नहीं हट पा रहा है। कई बार विभागीय उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया। क्वालिटी मैनेजर ने कहा कि नगर पंचायत कूड़े के ढेर को हटवा दे तो काफी हद तक समस्या से निजात मिल जाएगा। जिस पर निरीक्षण करने गये अधिकारियों ने इस बाबत लिखित पत्र देने के निर्देश दिए ताकि समस्या का समाधान हो सके। वहीं राजकीय महिला अस्पताल में व्यवस्थाएं ठीक पाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed