फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Disabled wife is searching for her deaf and mute husband who has been missing for 10 days

Chandauli News: 10 दिन से गायब मूकबधिर को खोज रही दिव्यांग पत्नी

Sat, 28 Jun 2025 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Disabled wife is searching for her deaf and mute husband who has been missing for 10 days
शिकारगंज। क्षेत्र के बलिया खुर्द गांव निवासी कृष्ण मुरारी गोंड (55) 17 जून को घर से बक्सर बहन के घर जाने के लिए निकले थे न रिश्तेदारी पहुंचे न घर। दिव्यांग पत्नी 10 दिनों से पति का इंतजार कर रही है। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद कोतवाली पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज तो कर दी लेकिन घर के मुखिया को खोजने के लिए परिजनों का हाल बेहाल है।
विज्ञापन

बलिया खुर्द गांव निवासी कृष्ण मुरारी परिवार का भरण पोषण जंगल से लकड़ी लाकर या फिर अपने आवास पर लोगों का दाना भूंजकर करते हैं। वह 17 जून को बहन शकुंतला के घर उनवास गांव थाना इटारी जिला बक्सर जाने के लिए निकले। परिजनों के अनुसार कृष्ण मुरारी मूकबधिर थे, वह अपनी बड़ी बहन के घर कई बार आ जा चुके हैं। कृष्ण मुरारी की मां फूला देवी नेत्रहीन हैं। पत्नी रीना देवी विकलांग है। उनकी दो पुत्रियां खुशबू (19) और रितु (16) पिता को लेकर काफी चिंतित हैं और परेशान हैं। पुत्री खुशबू ने ग्राम प्रधान प्रवीण कुशवाहा के साथ कोतवाली पहुंचकर 22 जून को पिता कृष्ण मुरारी को घर से जाने और वापस न आने की गतिविधियों की जानकारी लिखित रूप से कोतवाली पुलिस को देकर उनकी खोज की अपील की। उनके गायब होने के बाद परिजनों की हालात को देखते हुए खोज के लिए पीडीडीयू नगर रेलवे स्टेशन पहुंचकर 22 जून को रेलवे सुरक्षा बल को प्रार्थना पत्र देकर स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज देखने की अपील की। 17 जून को 11:37 पर दिन में मुख्य स्टेशन से अंदर आते हुए कृष्ण मुरारी को कमरे में देखा गया लेकिन फिर कहीं अन्य स्थान पर नजर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed