फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Disabled old man beaten to death with a stick

Chandauli News: दिव्यांग वृद्ध की लाठी से पीटकर हत्या

Sun, 09 Jun 2024 03:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Disabled old man beaten to death with a stick
मोहनिया। नुआंव थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में शनिवार को कुछ लोगों ने दिव्यांग वृद्ध की लाठी से पीटकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार वालों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। नुआंव थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी धर्मदेव यादव (70) को युवक चिढ़ाने लगे। इस पर वृद्ध ने उन्हें डांटते हुए अपशब्द कह दिए। इससे युवक आग बबूला हो गए और वृद्ध की लाठी छीनकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। इससे वृद्ध की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस गांव पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नुआंव थाना प्रभारी रौशन ने बताया कि वृद्ध की हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed