फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Dirt piled up in railway colonies after rain

बारिश के बाद रेलवे कालोनियों में गंदगी का अंबार

Wed, 16 Jun 2021 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Dirt piled up in railway colonies after rain
पीडीडीयू नगर। रेलवे कॉलोनियों में साफ-सफाई नहीं हो पा रही है। इससे कालोनियों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। बारिश के बाद कूड़े सड़ने से भयंकर बदबू हो रही है। इससे संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका है। नालियों की भी ठीक ढंग से सफाई नहीं हो रही है। इससे रेलकर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल में कार्यरत 14722 रेल कर्मचारियों में से पांच से सात हजार रेलकर्मचारी और उनके परिवार के लोगों को रहने के लिए 17 रेलवे कॉलोनियों में पांच हजार से अधिक क्वार्टर बनाए गए हैं। यहां लगभग बीस हजार लोग रहते हैं। यूरोपियन कॉलोनी, रोजा कॉलोनी, स्टेशन कॉलोनी, मानसनगर, गया कॉलोनी, अप यार्ड कॉलोनी, सेंट्रल कॉलोनी, लोको कॉलोनी, डीजल कॉलोनी, प्लांट डिपो, इंडियन इंस्टीट्यूट कॉलोनी, शास्त्री कॉलोनी, आरपीएफ कॉलोनी सहित अन्य रेलवे कॉलोनी में साफ-सफाई नियमित रूप से नहीं हो रही है। रेलवे में नियुक्त सफाई कर्मियों के सेवानिवृत्त होने और नए सफाई कर्मियों की भर्ती न होने से गिने-चुने सफाईकर्मी हैं। ऐसे में रेलवे ठेके पर सफाई करा रहा है लेकिन यहां नियमित रूप से निगरानी नहीं की जा रही है। इसका असर रेलवे कॉलोनियों में फैली गंदगी के रूप में दिख रहा है। सबसे अधिक दिक्कत मानसनगर, गया कॉलोनी, सेंट्रल कॉलोनी, लोको कॉलोनी में है। इस संबंध में रेल मंडल के मंडल यांत्रिक अभियंता पर्यावरण एवं रख-रखाव राजीव गुप्ता ने बताया कि साफ-सफाई का काम लगातार जारी है। मानसून में विशेष सफाई के निर्देश दिए गए हैं। ह्य
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed