फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Dirt appears on platform

प्लेटफार्म पर दिखी गंदगी

Fri, 10 Apr 2015 01:16 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली Updated Fri, 10 Apr 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
Dirt appears on platform
अपर मंडल रेल प्रबंधक बीआर विप्लवी ने गुरुवार की सुबह लगभग दस बजे
विज्ञापन
इंजीनियरिंग, कामर्शियल एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियाें संग स्थानीय रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।

उन्होंने प्लेटफार्मों व रेलवे ट्रैकों पर व्याप्त गंदगी देख नाराजगी जताई। इस दौरान पीएसबी हाल से लेकर विभिन्न प्लेटफार्मों पर साफ  सफाई के संबंध में स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक निर्देश भी दिए। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों संग मीटिंग भी की।


गौरतलब है कि मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर या़ित्रयों की सुविधाओं और सफाई व्यवस्था के मद्देनजर पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक एके मित्तल ने गत 3 अप्रैल को स्थानीय रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया था। वहीं रेलिंग पर पड़ी धूल व जगह-जगह लगे मकड़ी के जाले व पेयजल प्वाइंट पर गंदगी देख अधिकारियों को फटकार लगाते हुए इसे ठीक करने का निर्देश दिया था।

इसके अनुपालन में गुरुवार की सुबह दस बजे अपर मंडल रेल प्रबंधक बीआर विप्लवी ने इंजीनियरिंग, स्वास्थ्य व कामर्शियल विभाग के अधिकारियों के साथ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पीएसबी हाल, मुसाफिरखाना और आरक्षण कार्यालय का जायजा लिया। जहां सफाई व्यवस्था ठीक रखने का संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया।

उन्होंने प्लेटफार्मों व रेलवे ट्रैकों पर व्याप्त गंदगी देख नाराजगी जाहिर की। वहीं  कई जगहों पर टूटे हुए फर्श की मरम्मद जल्द कराने का निर्देश भी दिया।

इस दौरान सीनियर डीसीएम आशीष कुमार झा, सीएमएस डा. सुभाषचंद्र साहू, डा. आरपी सिंह, सीआरएस राजेन्द्र राम, सीआईटी आफताब खान, सीएसजी अशोक अनिल, कैटरिंग इंस्पेक्टर विजय, आरपीएफ वेस्ट पोस्ट प्रभारी रविशंकर सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed