फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Dinkar was not only a nationalist but also a social reformer: Mrityunjay

दिनकर न केवल राष्ट्रकवि बल्कि समाज सुधारक भी थे: मृत्युंजय

Thu, 24 Sep 2020 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Dinkar was not only a nationalist but also a social reformer: Mrityunjay
कंदवा। रामधारी सिंह दिनकर केवल राष्ट्रकवि ही नहीं बल्कि सच्चे समाज सुधारक भी थे। उन्होंने अपनी लेखनी के माध्यम से समाज को उस वक्त नई दिशा दिया जब देश आजादी के आंदोलन से जूझ रहा था। तब उन्होंने अपनी कविता के माध्यम से लोगों में जोश का संचार किया। उनकी कविताओं में आग और अनुराग दोनों का समावेश था।
विज्ञापन

यह बातें सामाजिक संस्था रामधारी सिंह दिनकर सेवा समिति के सचिव मृत्युंजय सिंह दीपू ने बुधवार की शाम समिति की ओर से मचवा गांव में रामधारी सिंह दिनकर की जयंती पर पर आयोजित कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने युवाओं से उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान करते हुए कहा कि राष्ट्रकवि दिनकर ने हिंदी साहित्य को संसार में प्रतिष्ठित करने का कार्य किया। दिनकर जी का पूरा साहित्य खेत-खलिहान और गांव-गरीब से निकला है। विशिष्ट अतिथि मनीष सिंह ने कहा कि दिनकर जी की रचनाओं से निकली गूंज आने वाली पीढ़ियों को जगाने का सामर्थ्य रखती हैं। आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए संस्था के कोषाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह गुड्डू ने कहा कि दिनकर जी के नाम से जुड़े रहने के चलते पूरे देश मे कहीं भी जाने पर काफी सम्मान मिलता है। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने रामधारी सिंह दिनकर के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर उदय नारायण सिंह, अरविंद पांडेय, राजेश सिंह, अरविंद सिंह, बृजेश बारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed