{"_id":"6755f273db5a398a7f0c7a34","slug":"differences-between-sp-and-congress-in-the-by-election-of-np-president-chandauli-news-c-189-1-chl1001-124186-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: नपं अध्यक्ष के उपचुनाव में सपा-कांग्रेस में मतभेद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: नपं अध्यक्ष के उपचुनाव में सपा-कांग्रेस में मतभेद
विज्ञापन
चंदौली। सैयदराजा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उप चुनाव के दौरान सपा और कांग्रेस के बीच मतभेद सामने आया है। सपा ने निर्दल प्रत्याशी इशरत खातून को समर्थन देने की घोषणा की। वहीं, कांग्रेस ने सपा के इस कदम को अनुचित करार दिया है।
सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से वार्ता में यह निर्णय लिया गया है कि निर्दल प्रत्याशी इशरत खातून को पार्टी समर्थन करेगी। इशरत के समर्थन में प्रचार करने के साथ आगे की रणनीति बनाई जाएगी ताकि भाजपा को हराया जा सके। जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने रविवार को इशरत खातून के पति इकलाक खान को समर्थन पत्र सौंपा। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष बलराम यादव, अमील अहमद, रामजन्म यादव, रामधवल पासवान उपस्थित रहे। वहीं, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि कांग्रेस अपना प्रत्याशी पहले ही उतार चुकी है। ऐसे में सपा ने निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन देकर ठीक नहीं किया है।