{"_id":"660a0628b2e1c8803608fa28","slug":"diet-principal-sought-clarification-from-three-beos-and-13-arps-chandauli-news-c-189-1-svns1011-112576-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: तीन बीईओ व 13 एआरपी से डायट प्राचार्य ने मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: तीन बीईओ व 13 एआरपी से डायट प्राचार्य ने मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
सकलडीहा। शैक्षिक प्रगति और निपुण लक्ष्य पूरा करने को लेकर बीते बृहस्पतिवार को डायट पर समीक्षा बैठक के दौरान बरहनी, नौगढ़ और नियामताबाद के बीईओ नदारद थे। इसके अलावा बगैर सूचना के 13 एआरपी भी अनुपस्थित थे। डायट प्राचार्य लालजी यादव ने अनुपस्थित बीईओ व एआरपी के खिलाफ बीएसए को पत्र प्रेषित करने के साथ अनुपस्थित कर्मियों से एक सप्ताह में स्पष्टीकरण मांगा है।
राज्य परियोजना निदेशक के निर्देश पर सकलडीहा स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के स्मार्ट कक्ष में बृहस्पतिवार को डायट प्राचार्य की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक बुलाई गई थी। इसमें नियामताबाद, बरहनी व नौगढ़ के खंड शिक्षा अधिकारी व विभिन्न विकास खंड के 13 एआरपी बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहे थे। बैठक में अधिकारियों के माध्यम से शैक्षिक प्रगति और निपुण लक्ष्य की जानकारी ली जानी थी। साथ ही शासन. प्रशासन की नीतियों व एजेंडे के अनुरूप संपादित गतिविधियों व कार्ययोजना पर चर्चा भी की जानी थी। बैठक में बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहे अधिकारियों व अकादमिक रिसोर्स पर्सन की अनुपस्थिति पर प्राचार्य ने नाराजगी जताते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजकर खंड शिक्षा अधिकारी एवं एवं एआरपी से एक सप्ताह के भीतर रिपोर्टमांगी है। डायट प्राचार्य ने बताया कि समीक्षा बैठक के दौरान अनुपस्थित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।