{"_id":"60b769aa8ebc3e6686361110","slug":"diesel-loaded-goods-train-saved-from-becoming-a-burning-train-in-pddu-nagar-one-wagon-catches-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडीडीयू नगर में बर्निंग ट्रेन बनने से बची डीजल लोड मालगाड़ी, अधिकारियों ने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडीडीयू नगर में बर्निंग ट्रेन बनने से बची डीजल लोड मालगाड़ी, अधिकारियों ने ली राहत की सांस
Wed, 02 Jun 2021 04:51 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, पीडीडीयू नगर
अमर उजाला नेटवर्क, पीडीडीयू नगर
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 02 Jun 2021 04:51 PM IST
सार
पं. दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन के आगे डीजल शेड के समीप बुधवार को डीजल लोड मालगाड़ी के एक वैगन में आग लग गई। आग की सूचना से रेलवे यार्ड से लेकर अधिकारियों तक में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
डीजल लोड मालगाड़ी के एक वैगन में आग लग गई।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पं. दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन (पीडीडीयू नगर) के आगे डीजल शेड के समीप बुधवार को डीजल लदे वैगन में आग लग गई। इससे रेलवे यार्ड में खलबली मच गई। रेलवे सुरक्षा विशेष बल के जवानों ने अधिकारियों को इसकी सूचना दी। इस सूचना के बाद रेलवे के अधिकारी, आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
डीजल शेड में रखे फायर इंस्टीग्यूसर की मदद से रेलकर्मियों ने आग बुझाई। फिर बोगी को काट कर अलग किया गया। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची। हालांकि तब तक आग बुझ गई थी। आग कैसे लगी, इसकी जांच की जा रही है। संयोग से इस पर समय रहते कर्मचारियों की नजर पड़ गई और आग पर काबू पा लिया गया। अन्यथा विलंब की स्थिति में अगर दौड़ती ट्रेन में आग फैल जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन