फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Diesel loaded goods train saved from becoming a burning train

बर्निंग ट्रेन बनने से बची डीजल लोड मालगाड़ी

Wed, 02 Jun 2021 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Diesel loaded goods train saved from becoming a burning train
चंदौली के पीडीडीयू रेलवे स्टेशन के लोको शेड के समीप डीजल लदे मालगाड़ी की बोगी में लगी आग। - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन के डीजल शेड के समीप बुधवार की दोपहर में तीन बजे डीजल लदे वैगन में आग लग गई। इससे रेलवे यार्ड में खलबली मच गई। रेलवे सुरक्षा विशेष बल के जवानों ने अधिकारियों को इसकी सूचना दी। इस सूचना के बाद रेलवे के अधिकारी, आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। डीजल शेड में रखे फायर इंस्टीग्यूसर की मदद से रेलकर्मियों ने आग बुझाई। वहीं आग बोगी को काट कर अलग किया गया। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची। हालांकि तब तक आग बुझ गई। यह संयोग ही था कि समय से आग का पता चल गया और उसे बुझा लिया गया। अन्यथा बड़ी घटना होने से इनकार नहीं किया जा सकता था।
विज्ञापन

बिहार के बरौनी से लखनऊ जा रही डीजल लदी टैंक मालगाड़ी पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर से पास कर रही थी। दोपहर में तीन बजे ट्रेन पीडीडीयू जंक्शन से आगे बढ़ी और डीजल शेड के समीप पहुंची थी कि तभी ड्यूटी कर रहे रेलवे सुरक्षा विशेष बल के आरक्षी जितेन्द्र सिंह और एमके सिंह की नजर डीजल टैंकर के ढक्कन से आग निकल रही है। इस पर उसने तुरंत इसकी सूचना आरपीएफ निरीक्षक, सहायक कमांडेंट को दी। सूचना पाकर आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार, सीआईबी और आरपीएफएस की टीम पहुंच गई। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को भी दी गई। साठ टैंक डिब्बे वाले मालगाड़ी के इंजन से 11वें वैगन के ढक्कन से आग की लपटे उठ रहीं थी। इससे मौके पर खलबली की स्थिति हो गई। मालगाड़ी के लोको पायलट एके पाल और गार्ड बीएन सत्येन्द्र ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। अधिकारियों की मौजूदगी में ओएचई वायर की लाइन काटी गई। तार को वहां से हटाया गया। इसके बाद आरपीएफ के जवानों ने अन्य रेलकर्मियों के सहयोग से डीजल शेड में उपलब्ध फोम बेस्ड फायर इंस्टीग्यूसर से आग बुझाने में जुट गए। अन्य रेलकर्मियों ने भी सहायता की। इससे बीस मिनट में आग बुझ गई। इस बीच फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंच गई। मालगाड़ी के टैंक वैगन को अलग किया गया। बाकी बोगियों को आगे के लिए रवाना किया गया। सूचना पाकर वरीय मंडल सुुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्र, सहायक कमांडेंट एचएन राम, स्टेशन अधीक्षक सहित अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। कमांडेट आशीष मिश्र ने कहा कि सतर्कता की वजह से बड़ी घटना होने से बच गई है। आग कैसे लगी इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed