फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Diesel laden tanker became a ball of fire on the highway

Chandauli News: हाईवे पर आग का गोला बना डीजल लदा टैंकर

Sun, 25 Dec 2022 06:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Diesel laden tanker became a ball of fire on the highway
सैयदराजा। थान क्षेत्र के जेठमलपुर गांव के समीप हाईवे पर शनिवार की दोपहर एक डीजल लदे टैंकर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे केबिन धू-धूूकर जलने लगा। आग लगते ही ड्राइवर समेत तीन लोग केबिन से कूदकर भाग निकले। तेल भरे होने से ब्लास्ट की आशंका वश लोग उसके पास तक नहीं गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने आग बुझाया। इससे बड़ी दुर्घटना टल गई।
विज्ञापन

टैंकर के चालक आजाद सिंह ने बताया कि वह कानपुर से डीजल भरकर उड़ीसा ले जा रहा था। जेठमलपुर गांव के पास अर्द्धनिर्मित पुलिया के पास पहुंचते ही केबिन में शार्ट सर्किट से आग लग गई। उसने टैंकर को सड़क के किनारे खड़ी कर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग पर क़ाबू नहीं पा सका। वहीं टैंकर में लगी आग देख एक खाली ट्रक का चालक बचने के चक्कर में डिवाइडर से जा टकराया। वक्त रहते फायर ब्रिगेड की टीम ने केबिन में लगी आग पर काबू पा लिया। इसके बाद आसपास के लोगो व राहगीरों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed