फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Did not give up even in the heat, the great donor came for blood donation

Chandauli News: तपिश से भी हार नहीं मानी, रक्तदान के लिए आए महादानी

Tue, 27 Jun 2023 12:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Did not give up even in the heat, the great donor came for blood donation
पीडीडीयू नगर। विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में अमर उजाला फाउंडेशन और चढ़दीकला कार सेवा संस्था की ओर से सोमवार को आयोजित रक्तदान शिविर में गजब का उत्साह देखने को मिला। उमस भरे मौसम में पसीने से तरबतर होते हुए महादानी पहुंचे और रक्तदान का पुनीत कर्तव्य निभाया। इस दौरान 46 लोगों रक्तदान किए।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ डीएम निखिल टीकाराम फुंडे, सीएमओ डॉ.युगल किशोर राय लोको अस्पताल के सीएमएस डॉ. एल सांगा, रक्तकोष अध्यक्ष डॉ. मनोज मिश्रा और सीओ अनिरुद्ध सिंह ने किया। डीएम ने कहा कि रक्तदान करने से स्वास्थ्य पर कोई असर नहीं पड़ता। हर व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने रक्तदान करने वालों लोगों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। रक्त का संकलन जिला संयुक्त चिकित्सालय स्थित जिला रक्तकोष की टीम ने किया।
विज्ञापन

एलबीएस बालिका इंटर कॉलेज की सहायक अध्यापिका श्वेता सिंह 36 वीं, नागरिक सुरक्षा के सदस्य तेज प्रकाश मलिक 31 वीं, प्रभाकर सिंह 26वीं, श्रीप्रकाश सिंह 15वीं बार और कुमार नंदजी 14वीं बार रक्तदान करने पहुंचे। प्रवीण दत्ता और रीतेश जैस ने पहली बार रक्तदान किया। आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार, रेलवे इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मेजर अमरेंद्र सिंह, सतनाम सिंह, चंद्रभूषण मिश्रा, राजेश गुप्ता, संजय कुमार, डॉ.अरुण कुमार, डॉ. दिनेश सिंह, अजीत सिंह, संजीत राय, गोविंद प्रसाद, संध्या मौजूद रहे। नागरिक सुरक्षा संगठन, अस्मिता नाट्य सेवा संस्थान, न्यू प्रिपवेल क्लासेज, नंद बॉक्सिंग एकेडमी का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ और बीएसएफ जवान ने किया रक्तदान
पीडीडीयू नगर के सीओ अनिरूद्ध सिंह ने रक्तदान किया और बताया कि वे दसवीं बार रक्तदान कर रहे हैं। बीएसएफ जवान और मवई खुर्द निवासी आशुतोष विश्वास व भाई गौरव विश्वास ने सबसे पहले रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान के काफी सुकून मिलता है। पीडीडीयू नगर के दो भाई सचिन गुप्ता, अमित गुप्ता और दिव्यांग सतविंदर सिंह काके ने रक्तदान किया।


इन्होंने किया रक्तदान
तेज प्रकाश मलिक, सीओ अनिरूद्ध सिंह, दुुर्गेश सिंह, आशुतोष विश्वास, गौरव विश्वास, कृष्णमुरारी मिश्र, कुमार नंदजी, इंद्रजीत सिंह, बृजेश कुमार मौर्य, दिलशान, शशिकला चौरसिया, प्रभाकर सिंह, अभिशेष तिवारी, सन्नी भोला, विजय कुमार, शशिकांत आर्या, श्रीप्रकाश, आकाश राय, सोनू सिंह, अनिल पटेल, श्यामक मंडल, निलिमा यादव, शमसाद खान,सचिन कुमार शर्मा, आसिफ हुसैन, पवन कुमार मौर्या, दुर्गेश सिंह, श्वेता सिंह, अजहर हुसैन, जुबेर अहमद, सतविंदर सिंह, प्रवीण कुमार, प्रियंका महलका, सोनू चौहान, दिलीप यादव, अमित यादव, रामबाबू गुप्ता, अशोक कुमार जायसवाल, धमेंद्र गुप्ता, सचिन गुप्ता, अमित गुप्ता, आयुष सिंह,कुलदीप कुमार,हेमंत कुमार शर्मा, अश्वनी कुमार, शमीम अहमद, पूजा जगोटा,नीतेश कुमार जैस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed