फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Diarrhea spreads in Uditpur Surra village, 21 people fall ill

Chandauli News: उदितपुर सुर्रा गांव में फैला डायरिया, 21 लोग बीमार

Mon, 02 Sep 2024 04:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
Diarrhea spreads in Uditpur Surra village, 21 people fall ill
नौगढ़। सोनभद्र की सीमा पर स्थित चुप्पेपर ग्राम पंचायत के उदितपुर सुर्रा गांव की कोल बस्ती में डायरिया फैल गया है। गांव के 21 लोग बीमार होने के बाद सोनभद्र इलाज के लिए पहुंचे हैं। डायरिया पीड़ित टेरू की हालत गंभीर है। वहीं, डायरिया फैलने की सूचना पाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम रविवार को गांव पहुंची। डॉक्टरों ने ग्रामीणों की जांच कर दवाएं दी। साथ ही साफ पानी पीने की सहाल दी।
विज्ञापन

चुप्पेपुर गांव के उदितपुर सुर्रा गांव में शनिवार की रात लोगों को उल्टी दस्त होने लगे। देखते ही देखते गांव के 20 से अधिक लोग बीमार हो गए। टिरू (88), सूरज (20), दिव्यांशु), नेहा (7), आशीष (12), हिमांशु (8), ज्योति (13) मंजू (28), चंद्रकांता (38), प्रभावती (2), मोहनलाल (45) बुधई 65, अनुष्का (2), पूनम (2), प्रति (8), शिवम (3), सरोज देवी (40), सरिता कोल (35), समलावती (35), कृष्णावती (38),ज्योति (25) आदि बीमार हैं। कुछ लोगों को सोनभद्र के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार को सीएचसी के डाॅ. गंगाराम भारती के नेतृत्व में टीम गांव पहुंची। जांच के दौरान 20 लोगों में डायरिया के लक्षण पाए गए। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अवधेश पटेल ने बताया कि टीम ने गांव के लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं उपलब्ध कराई है। दो घरों के हैंडपंप के पानी के सैंपल लिए गए हैं। बस्ती में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराने के साथ लोगों को क्लोरीन की गोली और ओआरएस दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed