फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Dhanteras today, decorated markets, stable marriage, auspicious shopping

Chandauli News: धनतेरस आज, सजे बाजार, स्थिर लग्न, खरीदारी शुभ

Sat, 18 Oct 2025 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Dhanteras today, decorated markets, stable marriage, auspicious shopping
पीडीडीयू नगर में बर्तन की खरीदारी करते महिलाएं। संवाद
पीडीडीयू नगर। पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरूआत शनिवार को धनतेरस से होगी। इसके लिए बाजार सज गए हैं। विशेष कर बर्तन और सोने चांदी के आभूषणों की दुकानों को सजाया गया है। इस बार धनतेरस पर खरीदारी के लिए शुभ मुहुर्त बन रहा है। जीएसटी कम होने के बाद लोगों में उत्साह है। ऐसे व्यापारियों को भी अच्छे व्यापार की उम्मीद है।
विज्ञापन


माता लक्ष्मी की पूजा के लिए मूर्तियों के साथ पूजा का बर्तन आदि की खरीदारी धनतेरस को किया जाता है। यही कारण है कि बाजार में खरीदारो की भीड़ होती है। 22 सितंबर को देश में जीएसटी की दरों को संशोधित किया गया है। इसके बाद से बाजार में बूम है। धनतेरस पर भी बाजार में धन की वर्षा होने की संभावना है। इसी वजह से व्यापारी भी उत्साहित है। विशेष कर बर्तन, आभूषण, वाहन और इलेक्टि्रक आइटमों की दुकानों पर विशेष उत्साह है। बर्तन व्यवसायी घनश्याम ने बताया कि बर्तन पर जीएसटी की दर 12 से घटाकर 5 प्रतिशत की गई है। ऐसे में बर्तन की अधिक बिक्री होने की संभावना है। बाजार में स्टील के साथ ही पीतल, कांसा और फूल के बर्तनों की मांग है । बताया कि जल्द ही सहालग का सीजन शुरू होने वाला है।
विज्ञापन

धनतेरस शनिवार को है। शनिवार को लोग लोहा आदि कम खरीदते हैं। ऐसे में लोग फूल के अधिक बर्तन खरीदेंगे। जिले में बर्तन के 200 से अधिक दुकानें हैं। यहां एक करोड़ से अधिक के बर्तनों की खरीद होगी। इसी तरह वाहन बाजार में भी स्कूटी और इलेक्टि्रक वाहनों की डिमांड अधिक है। वर्तमान में धनतेरस पर 14 सौ से अधिक वाहनों की बुकिंग हो चुकी है। वहीं शनिवार को धनतेरस पर तीन स्थिर लग्न मिल रहे हैं। पं. कुंज बिहारी मिश्र ने बताया कि शनिवार की सुबह 08:32 से 10:49 तक वृश्चिक, दोपहर 2:42 से 4:13बजे तक कुंभ ओर शाम 07:18 बजे से 09:14 बजे तक वृष लग्न है। तीनों स्थिर लग्न हैं और इसमें खरीदारी अत्यंत शुभ होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed