{"_id":"581262ce4f1c1bac52bc375c","slug":"dhanteras-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर बाजार लुभाने को तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर बाजार लुभाने को तैयार
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Fri, 28 Oct 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पांच दिवसीय दीपोत्सव की तैयारी पूरी हो चुकी है। धनतेरस के लिए बाजार सज गए हैं। नगर में सुभाष पार्क के समीप जहां पटाखों की दूकानें सज गई हैं, वहीं जीटी रोड के किनारे बर्तन की दूकानों को सजाने का दौर देर रात तक चलता रहा। जीटी रोड के किनारे अस्थायी रूप से मूर्तियों, दीपक और मिट्टी के खिलौने भी सजे नजर आए। यहां खरीदारों की भीड़ भी जुटी।
पिछले एक माह से घरों और दूकानों की साफ सफाई, रंग रोगन का सिलसिला चल रहा है। शुक्रवार को धनतेरस पर वाहन, ज्वेलरी, सिक्के, इलेक्ट्रानिक आइटम, बर्तन आदि की खरीददारी की जाएगी। इसके लिए पूर्व संध्या पर ही बाजार पूरी तरह सज गए। प्रशासन के सहयोग से नगर के सुभाष पार्क के समीप एक दर्जन दूकानें सजी हैं। दिन भर यहां टेंट लगाने का काम चलता रहा। इसी तरह बर्तन की दूकानें सज गई हैं।
इलेक्ट्रानिक दूकानों, होटल, रेस्टोरेंट, ज्वेलर्स की दूकानों पर विद्युत झालर सज गए हैं। इससे आकर्षण बढ़ गया है। गिफ्ट आइटम, किताब कापी की दूकानों पर रंगीन कागज, रेडीमेड रंगोली, माला, तस्वीर की दूकानों पर लोगों की भीड़ जुटी। जीटी रोड के किनारे सुभाष पार्क से रेलवे ओवरब्रिज तक दर्जनों अस्थायी दूकानें लग गई हैं। यहां मिट्टी के गणेश लक्ष्मी, बर्तन, दीपक, खिलौने आदि सजे हैं।