फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Devotees wished for the worship of Mother Brahmacharini

मां ब्रह्मचारिणी की पूजा कर भक्तों ने की अभीष्ट की कामना

Thu, 15 Apr 2021 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Devotees wished for the worship of Mother Brahmacharini
पीडीडीयू नगर। कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच प्रशासन की सख्ती के बावजूद देवी उपासकों की भक्ति और बढ़ गई है। वासंतिक नवरात्र के दूसरे दिन बुुधवार को नगर सहित पूरे जिले में भक्तों ने माता के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की और अभीष्ट की कामना की। मां आदि शक्ति से विश्व में बढ़ रहे कोरोना के प्रभाव को कम करने की प्रार्थना की गई। देवी मंदिरों पर सुबह से शाम तक पूजा अर्चना का सिलसिला चलता रहा। मंिदिरों पर घंट-घड़ियाल की आवाज होती रही। वहीं रात में महिलाओं ने माता के दरबार में दीप जलाए और माता को भजन सुनाकर रिझाया। घरों में भी दुर्गा सप्तशती का पाठ के साथ दुर्गा चालीसा का पाठ किया गया।
विज्ञापन

नगर के कैलाशपुरी, नई बस्ती, रविनगर, जीटी रोड, शाहकुटी, न्यू महाल, काली महाल, गल्ला मंडी, एलबीएस कटरा, चतुर्भुजपुर, अलीनगर, परशुरामपुर इलाकों के साथ रेलवे के आरपीएफ कॉलोनी, गया कालोनी सहित अन्य कॉलोनियों में स्थित देवी मंदिरों पर सुबह से ही दर्शन पूजन का सिलसिला शुरू हो गया। भक्तों ने फल, फूल, धूप, दीप, नैवेद्य मां ब्रह्मचारिणी को अर्पित किए। इसके बाद मां की आरती उतारी और जयकारे लगाए। कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए मंदिर में पांच से अधिक लोगों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है लेकिन देवी मंदिरों में भक्तों ने कतारबद्ध होकर दरबार में हाजिरी लगाई। इस दौरान देवी मंदिरों पर लाउडस्पीकरों से भक्ति गीतों का प्रसारण किया गया। देर शाम महिलाएं मंदिरों पर पहुंची। दीप प्रज्ज्वलित किया और इसके बाद हारमोनिय, ढोल, झाल आदि लेकर भक्ति गीत सुनाए। वहीं घरों में भी पुरोहितों ने स्थापित कलश में मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की। इसके बाद दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। वहीं घर के लोगों ने भी दुर्गा चालीसा, विंध्यवासिनी चालीसा आदि का पाठ कर अभीष्ट की कामना की।
विज्ञापन

भक्तों ने मां के दरबार पहुंचकर की आराधना
चंदौली। नवरात्र के दुसरे दिन बधवार को भक्तों ने मां के मंदिरों में पहुंचकर अराधना की। पूजन अर्चन कर परिवार के सुख शांति के लिए कामना की। घंट घड़ियालों के गूंज से जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्र भक्तिमय रहा। शक्ति की उपासना का महापर्व नवरात्र के दूसरे दिन लोगों ने मां ब्रह्मचारिणी की आराधना की। नगर के प्राचीन काली माता मंदिर, श्रीराम जानकी शिव मठ मंदिर, महावीर मंदिर, मां सती माता मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। भक्त सुबह स्नान के बाद देवी मंदिरों में पहुंचकर माता के समक्ष मत्था टेका और सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

भक्तों को कोरोना के प्रति किया जागरूक
चंदौली। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड जनपद के तत्वाधान में जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज एवं सागर स्काउट ओपन ग्रुप की ओर से श्रीराम जानकी शिव मठ मंदिर एवं मां काली मंदिर के प्रांगण में आने वाले लोगों को कोविड-19 कोरोना महामारी के बाबत जानकारी दिया। वहीं लोगों को मास्क प्रयोग हेतु प्रेरित किया। जहां लोगों ने स्काउट गाइड के इस कार्य की सराहना की एवं मास्क पहनने हेतु तैयार हुए। सभी स्काउट गाइड के छात्र-छात्राएं प्रथम दिवस से अंतिम दिवस नवरात्र तक नगर के मंदिरों एवं मस्जिदों के बाहर लोगों को मास्क पहनने की हिदायत देंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला संगठन आयुक्त गाइड सुश्री अंजू कुमारी,एस आई मनोज कुमार पांडेय, नेहा गुड़िया, बबिता,बरसा, अंचला कुमारी, ज्योति, फिरोज अहमद, रोशनी विश्वकर्मा एवं इसरत रहीं। कार्यक्रम का नेतृत्व एवं संचालन सैयद अली अंसारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed