फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Devotees gathered in Shivalayas on Mahashivaratri

महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा भक्तों का रेला

Sat, 22 Feb 2020 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Devotees gathered in Shivalayas on Mahashivaratri
पीडीडीयू नगर के कैलाशपुरी स्थित शिवमंदिर में दर्शन पूजन करती महिलाएं। - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। शिव और शक्ति के मिलन का पर्व महाशिवरात्रि शुक्रवार को नगर सहित पूरे जिले में धूम-धाम से मनाया गया। शिवालयों में सुबह से ही बाबा का जलाभिषेक करने और दर्शन पूजन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। लोगों ने जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक करने के बाद बाबा को भांग, धतूरा, फल, मेवा अर्पित किया। दिन भर शिवालय हर हर महादेव के जयकारे से गूंजते रहे। विभिन्न शिवालयों से शाम को गाजे बाजे और लाग विमान के साथ शिव बारात निकाली गई। रात में भगवान शिव और शक्ति का विवाह कराया गया।
विज्ञापन

नगर के आरपीएफ कालोनी स्थित शिव मंदिर, मानसनगर, डीजल कालोनी, सर्कस रोड, जीटी रोड, कैलाशपुरी, रविनगर, शाहकुटी, मैनाताली, गल्ला मंडी, एलबीएस कटरा, काली महाल, चतुर्भुजपुर, कैथापुर, अलीनगर सहित विभिन्न मुहल्लों के शिवालयों पर दर्शन पूजन करने के लिए सुबह से देर शाम तक भक्तों की भीड़ रही। रेलवे के आरपीएफ कालोनी शिव मंदिर पर अखंड हरिकीर्तन के बाद दोपहर बाद भव्य शिव बारात निकाली गई। बारात में एक वाहन पर भगवान शिव के विग्रह को स्थापित किया गया। वहीं अन्य वाहनों पर भूत, पिशाच, देव, बंदर आदि के वेश में सजे बच्चे सवार रहे। बारात में शामिल लोग रंग अबीर गुलाल उड़ाते, ढोल मजीरे पर फाग गीत गाते हुए चले। इसके पूर्व यहां भव्य मेला लगा। यहां चाट, पकौड़ा, गोलगप्पा, चाऊमीन, मोमोज आदि व्यंजनों के साथ खिलौने, गुब्बारे आदि की खूब खरीददारी हुई। रात में विधि विधान से शिव और पार्वती का विवाह कराया गया। इसी तरह मानसनगर, डीजल कालोनी सहित विभिन्न शिवालयों से शिव बारात निकाली गई। नियामताबाद संवाददाता के अनुसार बिलारीडीह शिव मंदिर पर भोर से ही दर्शन पूजन के लिए भक्तों की भीड़ रही। यहां दो दिवसीय मेला लगा। कंदवा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के कसवढ़, दुबौलिया, चिल्हारी आदि गांवों के 108 कांवरियों ने बलुआ पश्चिम वाहिनी गंगा से जल लाकर कसवढ़ डेहरियाडीह स्थित भूतेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया। इस दौरान श्री 108 दर्शनमुनि उदासीन नागा बाबा कमौली वाले, चंद्रमौलि मुनि उदासीन खड़ेश्वरी बाबा, हरीश सिंह, मनीष सिंह, चिंटू, मंगला सिंह रहे।
विज्ञापन

जागेश्वरनाथ धाम में जलाभिषेक की रही धूम
शिकारगंज। महाशिवरात्रि पर्व पर शुक्रवार को महर्षि याज्ञवल्क्य की तपोभूमि में चंद्रप्रभा नदी के तट पर स्थित स्वयं भू शिवलिंग बाबा जागेश्वरनाथ का दर्शन, पूजन, अर्चन करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने शिवालय मे पूजन-अर्चन कर मंत्राभिषेक, जलाभिषेक तथा दुग्धाभिषेक किया। मंदिर परिसर में ऐतिहासिक मेला लगा। मेले के साथ ही भोजन बनाने खाने का भी आनंद उठाया। मेले में लगे खेल तमाशे, नाटक-नौटंकी की धूम रही। वहीं श्रद्धालुओं ने मेेले में चाट-पकौड़ी, मिष्ठान, फल तथा गुड़हिया जलेबी का स्वाद भी लिया। बच्चों के खिलौने एवं सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर भी भीड़ रही हैं। दर्शन-पूजन के बाद लोगों ने परिजनों तथा इष्ट मित्रों के साथ चावल दाल, बाटी, चोखा, चुरमा बनाकर खाया तथा पिकनिक का भी आनंद उठाया। सुरक्षा व्यवस्था में एसडीएम सीपू गिरी, अतिरिक्त एसडीएम अजय कुमार मिश्र, तहसीलदार शैलेन्द्र कुमार, सीओ नीरज पटेल, कोतवाल रहमतुल्ला खान, एसएसआई राणाप्रताप यादव, शिकारगंज चौकी प्रभारी दीपक कुमार, रामपुर चौकी प्रभारी भूपेशचंद कुशवाहा, चकिया चौकी प्रभारी शिवबाबु यादव, महंत कैलाशनाथ गिरी, प्रधान रामविलाश पाल, जागेश्वरनाथ सेवा समिती के अध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर-हर महादेव के जयकारे से गूंजा कालेश्वरनाथ धाम
सकलडीहा। महाशिवरात्रि पर शुक्रवार को क्षेत्र के शिवालयों में भक्तों का सैलाब उमड़ा। काशी विश्वनाथ ट्रस्ट से संबद्ध चतुर्भुजपुर स्थित स्वयंभू बाबा कालेश्वर महादेव मंदिर में पश्चिमवाहिनी गंगा का जल कांवर में भरकर पहुंचे भक्तों ने जलाभिषेक किया। वहीं हजारों भक्तों ने दर्शन पूजन किया।

दर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन ने स्त्री और पुरुषों की अलग-अलग पंक्ति बनाई। देर शाम तक आस्थावान मंदिर में पहुंचते रहे और पूरा परिसर बेलपत्र व धतूरे से पट गया। मौके पर मौजूद अपर पुलिस अधीक्षक प्रेमचंद, एसडीएम प्रदीप कुमार, कोतवाल सत्येंद्र कुमार यादव, पीएसी के जवान व महिला पुलिस मंदिर परिसर व गर्भगृह में सक्रिय दिखे।

शिकारगंज के जागेश्वरनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए कतार में खड़ी महिलाएं।

शिकारगंज के जागेश्वरनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए कतार में खड़ी महिलाएं।- फोटो : CHANDAULI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed