फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Devotees became happy after getting the secret of Guru's feet.

Chandauli News: गुरु के चरणों की रज पाकर भक्त हुए निहाल

Mon, 22 Jul 2024 04:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
Devotees became happy after getting the secret of Guru's feet.
पीडीडीयू नगर। अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाले गुरु के चरणों की रज पाने के लिए रविवार को भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। गुरु पूर्णिमा पर मठों और आश्रमों में भोर से कतारें लग गईं। गुरु महाराज के दर्शन-पूजन और भंडारे का सिलसिला शाम तक चलता रहा। पड़ाव संवाददाता के अनुसार गुरु पूर्णिमा पर भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम में पचास हजार से अधिक भक्तों ने अवधूत भगवान राम के चरणों में शीश नवाए। सुबह से ही यहां भक्तों की कतारें लग गई थीं। आस्थावानों की सुविधा और यातायात व्यवस्था के मद्देनजर पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति उपवन का गेट खोल दिया गया था। सुबह गुरुपद संभव राम ने अवधूत भगवान राम की पूजा करने के भक्तों को दर्शन देने के लिए विराजमान हुए। इस दौरान सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ, पीएसी और पुलिस तैनात रही। इसी तरह श्री सर्वेश्वरी सेवा संघ जलीलपुर में हजारों भक्तों ने इटली वाले गुरु बाबा और अनिल राम बाबा का आशीर्वाद लिया। आश्रम में सुबह कलश यात्रा निकाल गई। इसमें शामिल भक्त अघोरान्ना परो मंत्र:, नास्ति तत्त्वं गुरो: परम् का जाप करते हुए अघोरेश्वर महाप्रभु के चरण पादुका तक पहुंचे। यहां गुरु बाबा और अनिल रामजी ने हवन- पूजन किया गया। इसके बाद ध्वज पूजन हुआ। इस मौके पर भंडारे में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम को अघोरेश्वर गुरुकुल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर डॉ. हर्षवर्धन सिंह, डॉ. आरके सिंह, डॉ. पीके सिंह, बीएन सिंह, डॉ. अशोक मिश्र, ओम प्रकाश सिंह, डॉ. राजेश चौहान, सुनीता चौहान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed