फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   development claims by Posters

पोस्टरों से विकास के दावे

Mon, 12 Sep 2016 01:26 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Mon, 12 Sep 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री डॉ.महेन्द्र नाथ पांडेय ने कहा कि कांग्रेस और सपा की हकीकत जनता जान चुकी है। ऐसे लोग पोस्टरों से विकास के दावे कर    रहे हैं।  
विज्ञापन

वे विकास खंड के जमुनीपुर गांव में रविवार को प्रधानमंत्री की उज्जवला गैस योजना के तहत महिलाओं को रसोई गैस कनेक्शन वितरण के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंेने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनेगी। कांग्रेस सरकार को अब विकास याद आया है। वह खाट कार्यक्रम तथा सपा सरकार सिर्फ बैनर व पोस्टर पर विकास के दावे कर रही है। हकीकत जनता जानती  है। उन्होंने कहा कि प्रधामंत्री मोदी विश्व में भारत की और पहचान बनाने के लिए मेहनत कर रहे है।  
विज्ञापन

सकलडीहा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जनधन योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री कौशल योजना, सुकन्या योजना,जीवन ज्योति बीमा योजना आदि को जनता के बीच पहुंचाने का काम किया गया है। जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा ने कांग्रेस,सपा व बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इन सरकारों ने सिर्फ जनता को गुमराह किया है। कार्यक्रम के दौरान कुल 11 हजार गैस सिलेंडर का वितरण किया। इस मौके पर शिवशंकर सिंह पटेल, राणा सिंह, राजेश सिंह, सुरेन्द्र सिंह, राज किशोर सिंह, देवेन्द्र सिंह, शशि प्रताप सिंह, सत्य प्रकाश गुप्ता, हरवंश उपाध्याय, अवधेश सिंह, साधना सिंह व दर्शना सिंह आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता विधान परिषद सदस्य लक्ष्मी आचार्य ने व संचालन समीर सहगल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed