फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Department alert even after rapid reduction of corona infection

कोरोना संक्रमण तेजी से कमी आने के बाद भी महकमा सतर्क

Sat, 05 Mar 2022 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
Department alert even after rapid reduction of corona infection
चंदौली। कोरोना संक्रमण में तेजी से गिरावट आ रही है। इसके बावजूद स्वास्थ्य महकमा अपनी तैयारी को लेकर मुस्तैद है। कोरोना से बचाव को लेकर जिला में तैयारी पर शासन की नजर है। ऑक्सीजन प्लांट की सक्रियता, बेड, वेंटिलेटर से लेकर बेडों तक आक्सीजन की आपूर्ति, टीकाकरण व सैंपलिग की नियमित रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड की जा रही है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन कोरोना से निबटने की तैयारी कर मुस्तैदी की ऑनलाइन निगरानी कर रहा है।जिले में सात ऑक्सीजन प्लांट, 23 वेंटिलेटर व कोरोना मरीजों के इलाज के लिए 300 से अधिक बेड की व्यवस्था की गई है। चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों की टीम किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है। हालांकि कोरोना का खतरा अब कम हो रहा है लेकिन अस्पतालों में तैयारी मुकम्मल है। शासन ने इसकी नियमित रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया है। इसके जरिए कोरोना को लेकर दैनिक कार्रवाई व विभागीय तैयारी की सूचना शासन तक पहुंचती रहेगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रोजाना कोरोना संक्रमित मरीजों की डिटेल के साथ ही जिले में सक्रिय आक्सीजन प्लांट, इनके जरिए बेडों तक आक्सीजन की आपूर्ति, संदिग्ध मरीजों की सैंपलिग, मरीजों को भर्ती और अस्पताल से डिस्चार्ज होने वाले संक्रमितों समेत अन्य सूचनाएं पोर्टल पर अपलोड की जा रही हैं। हालांकि जिले में अभी तक अधिकांश मरीजों में कोरोना के आशंकि लक्षण ही पाए गए हैं। इसलिए सभी को होम आइसोलेशन में रहने की छूट दी गई है। एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से उनके स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है। उन्हें नियमित खान-पान व रहन-सहन का सुझाव दिया जा रहा है। अभी अधिकांश मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने की नौबत नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed