फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Deoghar-Varanasi Vande Bharat will run as special train today

Chandauli News: आज स्पेशल ट्रेन के रूप में चलेगी देवघर-वाराणसी वंदे भारत

Sun, 15 Sep 2024 05:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
Deoghar-Varanasi Vande Bharat will run as special train today
पीडीडीयू नगर। देवघर वाराणसी और गया से हावड़ा के बीच वंदे भारत रविवार को स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाई जाएंगी। इसके बाद 16 सितंबर से दोनों ट्रेनें नियमित रूप से चलेंगी। रविवार को दोनों ट्रेनों का भव्य स्वागत किया जाएगा। देवघर-वाराणसी वंदे भारत शाम सात बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी, जहां स्वागत के बाद हरी झंडी दिखाकर वाराणसी के लिए रवाना की जाएगी।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए गया, नवादा, किउल के रास्ते वाराणसी और देवघर के बीच अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन का परिचालन शुरू किया जा रहा है। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे। देवघर-वाराणसी वंदे भारत और गया-हावड़ा वंदे भारत पहले दिन स्पेशल ट्रेन के रूप में चलेंगी। पीडीडीयू जंक्शन पर इसका स्वागत देवघर-वाराणसी वंदेभारत का शाम पौने सात बजे स्वागत किया जाएगा। वहीं, गया रेलवे स्टेशन से सुबह सवा नौ बजे गया हावड़ा वंदे भारत स्पेशल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। 16 सितंबर से दोनों ट्रेनें नियमित रूप से चलेगी। इसके लिए टाइम टेबल भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

इनसेट-
देवघर-वाराणसी वंदे भारत का टाइम टेबल
वाराणसी-देवघर वंदे भारत अप और डाउन में मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। गाड़ी संख्या 22500 वाराणसी से 6:20 बजे खुलकर 7:00 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुचेगी। यहां से खुलकर 8:15 बजे सासाराम, 9:25 बजे गया, 10:20 बजे नवादा, 11:30 बजे किउल, 13:15 बजे जसीडीह रुकते हुए 13:40 बजे देवघर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 22499 देवघर से 15:15 बजे खुलकर 15:22 बजे जसीडीह, 16:40 बजे किउल, 17:48 बजे नवादा, 19:10 बजे गया, 20:18 बजे सासाराम और 21:30 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन आएगी। इसके बाद 22:30 बजे यह ट्रेन वाराणसी पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



गया-हावड़ा वंदे भारत का टाइम टेबल
गया-हावड़ा वंदे भारत 18 सितंबर से नियमित रूप से चलेगी। यह ट्रेन दोनों तरफ से बृहस्पतिवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। गाड़ी संख्या 22303 हावड़ा से 6:50 बजे खुलकर 8:28 बजे दुर्गापुर, 8:53 बजे आसनसोल, 9:43 बजे धनबाद, 10:13 बजे पारसनाथ एवं 10:58 बजे कोडरमा रुकते हुए 12:30 बजे गया पहुंचेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 22304 गया से 15:15 बजे खुलकर 16:15 बजे कोडरमा, 17:15 बजे पारसनाथ, 18:00 बजे धनबाद, 18:48 बजे आसनसोल, 19:11 बजे दुर्गापुर रुकते हुए 21:05 बजे हावड़ा पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed