फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Dense fog prevailed for the third consecutive day, making it a strain on the eyes to see five meters away, and schools up to grade eight closed.

Chandauli News: लगातार तीसरे दिन छाया घना कोहरा, पांच मीटर दूर देखने में हुई आंखों की कसरत, आठवीं तक के स्कूल बंद

Wed, 24 Dec 2025 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Dense fog prevailed for the third consecutive day, making it a strain on the eyes to see five meters away, and schools up to grade eight closed.
जिले में ठंड व कोहरे का प्रकोप जारी है। लगातार तीसरे दिन मंगलवार को भी दोपहर 12 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता पांच मीटर से भी कम रही। पांच मीटर दूर वाहनों को देखने में राहगीराें की आंखों की कसरत हो गई। ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग ने सभी स्कूलों को एक से आठ तक की कक्षाओं का संचालन बंद करने का आदेश दिया। डीएम ने यह आदेश आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत सभी परिषदीय व निजी स्कूलों दिया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने बताया कि डीएम का यह आदेश 24 से 26 दिसंबर तक प्रभावी रहेगा। उन्होंने परिषदीय स्कूलों के सभी शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों व अन्य कर्मियों को विद्यालय में उपस्थित रहकर एसआईआर, ऑनलाइन प्रशिक्षण, अर्धवार्षिक परीक्षा का परीक्षाफल तैयार करने, डीबीटी, यू डायस (अपार) फीडिंग, जीरो पावर्टी व अन्य कार्यों व दायित्वों का निर्वहन करने का आदेश भी दिया है।
विज्ञापन

कोहरे के कारण सड़कों पर सुबह 10 बजे तक सन्नाटा रहा। सड़क पर स्कूली बच्चे और कामकाजी लोग ही दिखे। बर्फीली हवा चलने से जिले के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज जारी है। मंगलवार को सोमवार की अपेक्षा अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। अधिकतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी हुई। न्यूनतम पारा 12 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सोमवार को न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


दिसंबर माह में लगातार तीन दिनों तक लोगों को सुबह सूर्य के दर्शन नहीं हुए हैं। मंगलवार को लोगों की आंखें खुली तो चारों ओर घना कोहरा देखा। हालांकि दिन चढ़ने के साथ कोहरा छंटना शुरू हुआ। दोपहर 12 बजे के करीब धूप निकली। शाम पांच बजे के करीब सूर्यास्त के बाद मौसम फिर से सर्द हो गया। रात होते-होते कोहरे की चादर तन गई। कोहरे के कारण स्कूल जाने वाले छात्रों की संख्या लगातार घटती जा रही है। वहीं कोहरे ने धान की कटाई व गेहूं की बोआई पर भी असर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट......

गंगा के तराई क्षेत्र में पड़ रही हाड़कंपाने वाली ठंड

चहनिया। गंगा के तराई क्षेत्र में हाड़कंपाने वाली ठंड रही है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने पहले ही स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया है। प्रशासन के आदेश के अनुसार जनपद के विद्यालय अब सुबह 10 बजे से दोपहर 03 बजे तक संचालित किए जा रहे हैं। अभिभावकों का कहना है कि सुबह और दोपहर दोनों समय ठंड और सर्द हवाओं का असर बना हुआ है। घने कोहरे के कारण दृश्यता कम रहती है। ऐसे में स्कूल वैन और बसों से बच्चों का आवागमन जोखिम भरा हो सकता है। साथ ही ठंड के कारण बच्चों में सर्दी, खांसी, बुखार और अन्य मौसमी बीमारियों की आशंका भी बढ़ गई है।




अतुल कुमार सिंह, प्रभारी, राज्य कृषि व मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के लगातार सक्रिय रहने से प्रदेश में कोहरे और शीतलहर का असर बना हुआ है। हालांकि आगामी दिनों में कोहरे का प्रभाव कम होने व धूप निकलने से अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी लेकिन न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed