{"_id":"6500b4fa928ccdefc30c53b4","slug":"demonstration-of-villagers-angry-over-the-death-of-animals-chandauli-news-c-189-1-svns1010-2647-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: पशुओं की मौत से नाराज ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: पशुओं की मौत से नाराज ग्रामीणों का प्रदर्शन
विज्ञापन
नियामताबाद। विकासखंड के हिरामनपुर गांव में सियारों के काटने से हो रही पशुओं की मौत का सिलसिला नहीं रुक रहा है। सोमवार की शाम को भी चार पशुओं की मौत हो गई। इसके साथ ही मरने वाले पशुओं की संख्या 26 हो गई है। ग्रामीणों ने मुआवजे और सियारों को पकड़वाने के लिए मंगलवार को गांव में विरोध प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने कहा कि गांव में सियारों ने 55 पशुओं को काटा था। उनको एंटी रैबीज वैक्सीन की सभी डोज लगवाई गईं। इसके बावजूद पशु मर रहे हैं। पशुपालकों को मुआवजा देने की कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है। अब तक राजस्व निरीक्षक व लेखपाल की टीम भी गांव में नहीं पहुंची है। वन विभाग की टीम एक दिन आयी थी लेकिन बगैर डीएम की अनुमति सियारों को पकड़ने में असमर्थता जताते हुए वापस लौट गई। जिन पशुपालकों के पशुओं की मौत हुई है उन्हें जिला प्रशासन तत्काल मुआवजा उपलब्ध कराए।
विरोध
प्रदर्शन करने वालों में भोला यादव, बैजू, सुंदर, सत्यनारायण, राजनाथ, रामाश्रय, बाढु यादव, अरविंद, दीपक, राजेश, हीरावती, संगीता पाल, दुर्गावती, गीता, शिवकुमारी, मालती, सुशीला, लालती आदि शामिल रहे।