फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Demonstration for overbridge at railway crossing

Chandauli News: रेलवे क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज के लिए प्रदर्शन

Thu, 12 Mar 2026 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Demonstration for overbridge at railway crossing
धीना रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज की मांग को लेकर प्रदर्शन करते व्यापारी। स्रोत:-जागरूक पाठक - फोटो : बंदी के कगार पर साइंस और ग्लासवेयर उद्योग, गैस का सिर्फ दो दिन का स्टॉक
धीना। कमालपुर–अमड़ा मार्ग पर स्थित धीना बाजार के रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर बुधवार को स्थानीय व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान व्यापारियों ने रेलवे फाटक पर लगने वाले लंबे जाम से निजात दिलाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि यहां दोहरी रेलवे लाइन होने के कारण फाटक अधिक समय तक बंद रहता है। इससे बाजार में आने-जाने वाले लोगों और व्यापारियों को परेशानी होती है। फाटक बंद होने पर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। इसका असर व्यापार पर भी पड़ता है। भविष्य में यदि इस मार्ग पर फोरलेन सड़क का निर्माण होता है और रेलवे लाइन की संख्या भी बढ़ती है तो स्थिति और गंभीर हो जाएगी। व्यापारियों और राहगीरों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि जाम से स्थायी राहत दिलाने के लिए रेलवे क्रॉसिंग पर जल्द ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाए। इस मौके पर अभय अग्रहरि, शुभम चौरसिया, धीरज गोड़, संजय सोनकर, सुनील यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed