फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Demonstration against the rule of fixing the stamp duty of DM

डीएम के स्टांप शुल्क तय किए जाने के नियम के विरोध में प्रदर्शन

Wed, 16 Jun 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Demonstration against the rule of fixing the stamp duty of DM
संपत्तियों के बैनामे में जिलाधिकारी की ओर से स्टांप शुल्क तय किए जाने के सरकार के आदेश के खिलाफ अधिवक्ताओं ने बुधवार को पीडीडीयू नगर तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने शासन से तत्काल आदेश वापस लेने की मांग की। डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष भूपेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि पिछले दिनों प्रदेश सरकार ने संपत्तियों के बनाने में जिलाधिकारी द्वारा स्टांप शुल्क तय किए जाने का आदेश दिया है। यह आदेश पूरी तरह से अधिवक्ता व जनता के हित के खिलाफ है। कहा कि आदेश के तहत बैनामा से पूर्व जिलाधिकारी के यहां प्रार्थना पत्र दिया जाएगा। उसके बाद जिलाधिकारी अधीनस्थों से उक्त संपत्ति के मालियत का आंकलन कराएंगे। तत्पश्चात उस संपत्ति पर स्टांप शुल्क तय होगा। इससे प्रक्रिया काफी लंबी होगी। इससे अधिवक्ता व जनता दोनों ही परेशान होंगे। अधिवक्ताओं ने इस आदेश को वापस किए जाने की मांग की। चेताया कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वह न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में अनिल कुमार सिंह, अजीत कुमार सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed