{"_id":"5ff5e82d8ebc3e2e5b65e54d","slug":"demand-to-speed-up-development-works-in-chakia-chandauli-news-vns5676074188","type":"story","status":"publish","title_hn":"चकिया में विकास कार्यों को गति देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चकिया में विकास कार्यों को गति देने की मांग
विज्ञापन
चकिया। नगर के निर्वाचित और मनोनीत सभासदों ने नगर में विकास कार्य को गति देने, कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करने की मांग की है। इसके लिए मंगलवार को तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 11 सूत्री ज्ञापन भी सौंपा। चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
सभासदों ने प्रशासनिक अधिकारी आरती माला को पत्रक सौंप कर नगर के वार्डों में फ्यूज स्ट्रीट लाइटों को बदलने, जर्जर नालियों की मरम्मत करने, चेंबर के टूटे ढक्कन को बदलने, क्षतिग्रस्त गलियों का निर्माण कराने की मांग की। सभासदों ने प्रति महीने बोर्ड की बैठक कराने, प्रत्येक माह का आय-व्यय का विवरण बोर्ड के सामने प्रस्तुत करने, नगर पंचायत के लेखा-लिपिक, नायब मोहर्रिर, पंप चालक, चपरासी आदि कर्मचारियों का अन्य निकायो में स्थानांतरण करने, शासन द्वारा जारी शासनादेश, सरकारी योजनाओ की सूचना सभासदों को देने, एक अप्रैल से 31 दिसंबर तक हुए कार्यों का ब्यौरा देने, जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र भवन नक्शा पास, वरासत, खारिज दाखिल की प्रक्रिया के आवेदन पत्र को दर्ज किये जाने तथा निस्तारित करने की समय-सीमा सुनिश्चित करने, बोर्ड के सभासदों द्वारा दिए जा रहे प्रार्थना पत्र को विशेष तौर पर दर्ज कर समय से निस्तारित करने के साथ सूचना देने की मांग की। पत्रक सौंपने वालों में जिला योजना समिति सदस्य सभासद मीना विश्वकर्मा, उर्मिला गुप्ता, गीता सोनकर, सुधा शर्मा, राजेश चौहान, मनोज कुमार, चंदा देवी, अनिल केशरी, संदीप मौर्या, वैभव मिश्रा, अमरदीप मोदनवाल, शाहनवाज खान रहे।