फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Demand to provide warehouse for storage of black rice

काला चावल के भंडारण के लिए गोदाम देने की मांग

Thu, 24 Sep 2020 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Demand to provide warehouse for storage of black rice
काला चावल के भंडारण के लिए गोदाम देने की मांग
विज्ञापन

सीकेसी के सदस्यों ने बैठक करके बनाई रणनीति
संवाद न्यूज एजेंसी
चंदौली। सीकेसी (चंदौली काला चावल समिति) के सदस्यों की बैठक बुधवार को माधोपुर स्थित मंडी समिति में हुई। इसमें जिले के अग्रणी उत्पाद ब्लैक राइस के भंडारण के लिए मंडी समिति में जिला प्रशासन से गोदाम उपलब्ध कराने पर चर्चा की गई। साथ ही समिति को कृषि उत्पाद संघ में शामिल कराने के लिए जिला प्रशासन से पहल करने की मांग हुई। चेताया कि प्रशासन सहयोग करेगा तभी किसान काला चावल के उत्पादन का रकबा बढ़ाएंगे।

सीकेसी के अध्यक्ष शशिकांत राय ने कहा कि काला चावल की खेती से किसानों के आय में बढ़ोत्तरी संभव है। लेकिन सुविधाओं के अभाव के चलते ब्लैक राइस के खेती में अभी किसानों का रुझान बहुत कम है। कहा कि उपज के भंडारण के लिए मुख्यालय पर ऐसा कोई स्थान नहीं है। ऐसे में नवीन मंडी परिसर में खुले में अनाज रखना पड़ता है। बारिश होने पर अनाज के भींगकर नष्ट होने का खतरा बना रहता है। जिला प्रशासन की ओर से मंडी में गोदाम आवंटित किया जाए। ताकि किसानों की उपज सुरक्षित ढंग से रखी जा सके। कहा कि ब्लैक राइस की खेती करने वाले किसानों को तमाम तरह की योजनाओं के लाभ मिले। इससे काला चावल की ब्रांडिंग व मार्केटिंग में भी सहूलियत होगी। इस दौरान रतन सिंह,वीरेंद्र प्रताप सिंह, राजकुमार मौर्या, रामाश्रय पाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed