फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Demand to make 70% running allowance tax free

Chandauli News: रनिंग भत्ते को 70 प्रतिशत टैक्स फ्री करने की मांग

Fri, 21 Feb 2025 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Demand to make 70% running allowance tax free
पीडीडीयू नगर। रनिंग भत्ते को 70 प्रतिशत तक आयकर मुक्त करने सहित 10 सूत्री मांगों के समर्थन में लोको पायलटों ने बृहस्पतिवार की सुबह से 36 घंटे का उपवास शुरू कर दिया। पहले दिन बृहस्पतिवार को पीडीडीयू जंक्शन पर प्रदर्शन कर लोको पायलटों ने विभागीय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टॉफ एसोसिएशन के केंद्रीय नेतृत्व ने 20 फरवरी से 36 घंटे के हंगर फास्ट का आह्वान किया है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को पीडीडीयू मंडल के लोको पायलटों ने उपवास शुरू किया। पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफाॅर्म संख्या दो पर क्रू सेल के समीप आयोजित सभा में डीए 50 प्रतिशत से ज्यादा होने पर टीए की तुलना में 25 प्रतिशत की वृद्धि करने, रनिंग स्टाफ की मुख्यालय वापसी 36 घंटे के अंदर सुनिश्चित करने की मांग की। इसी तरह असिस्टेंट लोको पायलट की भर्ती ग्रेड 2800 करने,रनिंग स्टाफ की अधिकतम ड्यूटी नौ घंटे से अधिक न करने देने, रनिंग स्टाफ से लगातार रात की ड्यूटी दो दिन से अधिक न कराने, रनिंग भत्ते को 70 फीसदी तक आयकर से मुक्त रखने आदि की मांग भी की। इस दौरान संगठन के मंडल सचिव डीके मिश्रा, मंडल अध्यक्ष वसीउल हक, अजीत वर्मा, सुनील कुमार, जितेंद्र, उपेंद्र सिंह, जितेंद्र यादव, संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed