फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Demand to implement National Tree Transplantation Policy

Chandauli News: राष्ट्रीय वृक्ष प्रत्यारोपण नीति लागू करने की मांग

Mon, 18 Aug 2025 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Demand to implement National Tree Transplantation Policy
पीडीडीयू नगर। ग्रीन हाउस क्लब की नगर के सुभाष पार्क में आयोजित चौपाल में सरकार से राष्ट्रीय वृक्ष प्रत्यारोपण नीति को लागू करने की मांग की गई। कहा कि सड़क निर्माण के दौरान पेड़ों को काट कर हटाने के बजाए उसे अलग स्थान पर प्रत्यारोपित किया जाए। यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम होगा।
विज्ञापन

क्लब के अध्यक्ष पवन तिवारी ने कहा कि देश में केवल दिल्ली की पूर्व सरकार ने इस नीति को लागू किया है। ग्रीन हाउस क्लब संस्था ने स्वयं भी नगर में दो वृक्षों को प्रत्यारोपित कर श्रीगणेश किया था । पूर्व चेयरमैन संतोष खरवार ने इस पहल को महत्वपूर्ण बताया। इस दौरान बेचन केसरी, संजय जायसवाल आदि ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर जैनूद्दीन, दिलीप जायसवाल, सुजीत कुमार, गोपाल पाल, गुप्तेश्वर जायसवाल, अरुण कुमार, राधेश्याम गुप्ता,धनंजय वर्मा, मदन शर्मा आदि मौजूद रहे । संचालन महासचिव एडवोकेट सतीश चंद्र पाठक ने किया। वाराणसी के मेंहदीगंज में लोक समिति संस्था की ओर से नंदलाल मास्टर एवं पंचमुखी सिंह के नेतृत्व में चौपाल आयोजित किया गया , यहां भी राष्ट्रीय वृक्ष प्रत्यारोपण नीति लागू करने की मांग की गई। इस दौरान मनीष, शिव कुमार, काजल,आलोक, आकांक्षा, मोनी, अरविंद आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed