{"_id":"629f938c70fbb048361528de","slug":"demand-to-declare-railway-inter-college-as-national-heritage-chandauli-news-vns657731138","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे इंटर कॉलेज को नेशनल हेरिटेज घोषित करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे इंटर कॉलेज को नेशनल हेरिटेज घोषित करने की मांग
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर के पूर्व मध्य रेलवे इंटर कॉलेज के पुरातन छात्रों ने इंटर कॉलेज को नेशनल हेरिटेज घोषित करने की मांग की है। इसके पूर्व पुरातन छात्रों की नगर के कैलाशपुरी स्थित कार्यालय पर हुई बैठक में इसपर मंथन भी किया गया। निर्णय लिया गया इस मांग को विभिन्न मंचों पर उठाया जाएगा।
वक्ताओं ने कहा कि पूर्व मध्य रेलवे इंटर कालेज एक ऐसा विद्यालय है जहां पर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने 8 जुलाई 1911 को पहली कक्षा में प्रवेश लिया था। उन्होंने कक्षा छह तक की पढ़ाई यहीं से की। जब उनका प्रवेश इस विद्यालय में हुआ था तो उस समय इस विद्यालय का नाम ,जॉइंट रेलवे इंडियन बॉयज स्कूल था जो वर्तमान में पूर्व मध्य रेलवे इंटर कॉलेज है। कहा कि भारत में जितने प्रधानमंत्री हुए हैं, लगभग सभी के नाम से धरोहर स्वरूप कुछ न कुछ है। यहां लोग पहुंच कर प्रधानमंत्री के बारे में जानते हैं।
पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री है की जन्म स्थली पीडीडीयू नगर (मुगलसराय) में कोई धरोहर नहीं है। कहा कि इसी विद्यालय में कीर्ति कुमार चतुर्वेदी ने भी अध्ययन किया जो बाद में देश के एयर मार्शल बने। इंटर कॉलेज बीएचयू से भी पुराना है। बैठक में राजेश गुप्ता, आरएस सिंह, मुरारी प्रसाद यादव, प्रवेश मिश्रा, नरेंद्र पांडेय, डॉ. राजीव श्रीवास्तव, सुप्रियो गांगुली, राजेश सिन्हा, योगेश, शेखर सिंह, कृष्णमोहन, अमित छाबड़ा, बृजेश कुमार, मनोज, राकेश पाठक रहे। अध्यक्षता रमाशंकर सिंह ने और संचालन अंजन पाल ने किया।