{"_id":"67d9c3925391a6da340cdff8","slug":"demand-to-connect-bilaridih-sub-centre-to-sahupuri-line-chandauli-news-c-189-1-svns1012-128557-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: बिलारीडीह उपकेंद्र को साहूपुरी की लाइन से जोड़ने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: बिलारीडीह उपकेंद्र को साहूपुरी की लाइन से जोड़ने की मांग
विज्ञापन
नियामताबाद। विकास खंड विभिन्न गांवों के प्रधान और ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राणाप्रताप सिंह के नेतृत्व में विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार अग्रवाल से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने अधीक्षण अभियंता से बिलारीडीह उपकेंद्र को साहूपुरी की लाइन से जोड़ने की मांग की। इस पर उन्होंने असमर्थता जताई।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों का कहना था कि बिलारीडीह उपकेंद्र से जुड़े 52 गांवों में बिजली आपूर्ति में पैदा होने व्यवधान का स्थायी समाधान होना चाहिए। इसके लिए साहूपुरी की लाइन से जोड़ना जरूरी है। प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि पिछले साल सितंबर महीने में बिजली गिरने से 56 घंटे तक 52 गांवों की आपूर्ति बाधित रही। दर्जन भर लाइनमैन गड़बड़ी नहीं खोज पाए। इसके चलते वाराणसी से फॉल्ट लोकेटर मंगाकर गड़बड़ी खोजी गई। प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि बीते सितंबर माह में गड़बड़ी पैदा होने के दौरान अधीक्षण अभियंता ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया था कि बिलारीडीह उपकेंद्र को साहूपुरी से जोड़ दिया जाएगा। इसका सर्वे भी किया गया था। अब अधीक्षण अभियंता इन्कार कर रहे हैं। उनका कहना है कि साहूपुरी लाइन से अलीनगर उपकेंद्र को पहले से ही जोड़ दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि साहूपुरी से पहले चंदौली जाती है, उसके बाद फिर बिलारीडीह उपकेंद्र पर आती है। इससे करीब 18 किमी दूरी तय करनी पड़ती है। इसमें जरा सा भी प्रतिकूल मौसम होने पर कहीं न कहीं गड़बड़ी पैदा हो जाती है। इसके चलते 52 गांव प्रभावित हो जाते हैं। यदि इसे साहूपुरी से जोड़ दिया जाए तो प्रतिकूल मौसम का असर काफी कम हो जाएगा और विभाग का भी खर्च कम होगा। राणा प्रताप सिंह ने बताया कि अब जिला मुख्यालय पर राज्यसभा सांसद की मौजूदगी में प्रधान, ग्रामीण और विद्युत निगम के अधिकारियों की बैठक में इस समस्या को सुलझाया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में सियाराम पाठक, अरुण सिंह, राममूरत यादव, जनार्दन सिंह, प्रधान सतीश सिंह, बृजबिलास, अजय सिंह, उदय नारायण सिंह, पप्पू सिंह, नरसिंह सिंह, अनिल दूबे आदि शामिल रहे।