फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Demand of 50 lakhs to give jobs to dependents of deceased teachers

मृत शिक्षकों के आश्रितों को 50 लाख व नौकरी देने की मांग

Tue, 11 May 2021 06:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 06:46 PM IST
विज्ञापन
Demand of 50 lakhs to give jobs to dependents of deceased teachers
कंदवा। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक संघ के सदस्यों की बैठक मंगलवार को कस्बा स्थित कैंप कार्यालय पर हुई। इसमें प्रदेश सरकार से पंचायत चुनाव के दौरान ड्यूटी करते समय कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से मृत शिक्षकों के आश्रितों को 50-50 लाख रुपये मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष डॉ. जयकुमार सिंह ने कहा कि सरकार चुनाव प्रशिक्षण व डयूटी के दौरान कोरोना संक्रमित मृतक शिक्षकों के परिजनों को एकमुश्त 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करे। साथ ही मृत शिक्षकों को कोरोना योद्धा घोषित करे। कहा कि मृतक आश्रित जो बीटीसी, बीएड, डीएलएड की शैक्षिक योग्यता रखते हैं उन्हें टीईटी से छूट देकर सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्ति दी जाए और इंटरमीडिएट और स्नातक की डिग्री प्राप्त मृतक आश्रितों को लिपिक के पद पर नियुक्ति दी जाए। उन्होंने सभी मृतक आश्रितों के परिवारों को पुरानी पेंशन के हिसाब से पेंशन देने देने की मांग भी की। इस मौके पर सुधीर सिंह, अंजनी सिंह, डॉ. आत्मप्रकाश पांडेय, नीरज श्रीवास्तव, सूर्यप्रकाश पांडेय, अवनीश पांडेय, संतोष तिवारी, अख्तर आजाद अंसारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed