फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Demand for the status of revenue village to Garhwa

गढ़वा को राजस्व गांव का दर्जा दिलाने की मांग

Mon, 21 Sep 2020 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Demand for the status of revenue village to Garhwa
शिकारगंज। स्थानीय क्षेत्र के गढ़वा बस्ती को राजस्व गांव का दर्जा दिलाने सहित छह सूत्री मांगों के समर्थन में खेग्रामस तथा इंकलाबी नौजवान सभा के नेतृत्व में चल रहा धरना रविवार को भी जारी रहा। जिला कमेटी सदस्य लल्लन देवी ने चेतावनी दी कि मांग पूरी होने तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

धरने में इंकलाबी नौजवान सभा के जिला कमेटी के सदस्य लल्लन देवी ने कहा कि गड़वा की मातृभूमि पर जन्मे लोगों का विकास गढ़वा की भूमि पर ही हुआ है। उन्होंने कहा कि गढ़वा गांव आज वर्षों से बसा है लेकिन इसे राजस्व गांव का दर्जा अब तक नहीं मिला। इससे गांव के लोगों को सरकारी सुविधाओं से वंचित रहना पड़ता है।
विज्ञापन

धरनारत कार्यकर्ताओं ने कहा कि सुनवाई नहीं होने पर धरना को आंदोलन में तब्दील किया जाएगा। इस मौके पर बदामा देवी, रमवंति देवी, कलावती देवी, ज्ञानमती देवी, लीलावती देवी, किस्मति देवी, शुशीला देवी, मीरा देवी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed