फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Demand for return of migrant laborers

प्रवासी मजदूरों की सुरक्षित वापसी की मांग

Mon, 04 May 2020 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Demand for return of migrant laborers
चंदौली। गैर प्रांतों में लॉक डाउन के चलते फंसे जिले के कामगारों को सुरक्षित वापसी के लिए सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में डीएम नवनीत सिंह चहल तथा एसपी हेमंत कुटियाल से मुलाकात की। उन्होंने इनकी वापसी के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। साथ गैर जनपदों में फंसे लोगों की सूची भी जिला प्रशासन को उपलब्ध कराई। कहा कि आपदा के समय में गरीबों और जरुरमंदों की मदद करने में सभी को सक्रिय होने की जरुरत है।
विज्ञापन

विधायक सुशील सिंह ने कहा कि जिले के बहुत अधिक लोग रोजगार और नौकरी करने के चलते गैर प्रांतों को गए हुए है। लेकिन कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लगाए गए लॉक डाउन के चलते लोग जिले में वापस नहीं आ सके। कहा कि कारखानों और रोजगार बंद होने से ऐसे लोगों के सामने गंभीर संकट आ गया है। कहा कि जिला प्रशासन लोगों की वापसी के लिए राज्य सरकार के माध्यम से ठोस पहल करें। इस दौरान डीएम नवनीत सिंह चहल ने बताया कि गैर प्रांत में फंसे लगभग 12 हजार से अधिक लोगों ने कंट्रोल रुम में संपर्क किया है। ऐसे लोगों की वापसी के लिए सूची तैयार कराई जा रही है। कहा कि गैर प्रांत में फंसे लोग www.chandauli.nic.in पर पंजीयन करके वापसी के लिए डाटा भेज सकते है। एसपी हेमंत कटियाल ने कहा कि गैर प्रांतों से आने वाले लोगों की थर्मल स्कैनिंग कराने के बाद ही उन्हे घर भेजा जाएगा। अगर किसी प्रकार की समस्या पैदा हुई तो उन्हे 14 दिनों तक विभिन्न जगहों पर क्वारंटीन किया जाएगा। इस दौरान अपर जिलाधिकारी संजय कुमार, एएसपी आपरेशन वीरेंद्र यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed