फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Demand for compensation of wasted crops

बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा देने की मांग

Fri, 01 May 2020 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Demand for compensation of wasted crops
पीडीडीयू नगर। पिछले दिनों हुई बारिश और आंधी की वजह से गेहूं की फसल बर्बाद हुई है। बावजूद इसके अब तक न तो बर्बाद हुई फसलों की जांच हुई और न ही क्षति का आकलन किया गया है। इससे किसानों में आक्रोश है। किसानों के साथ नेताओं ने क्षति का आंकलन कर जल्दी से मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बैजनाथ यादव ने प्रशासन से किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की है। कहा कि पिछले वर्ष धान की फसल बर्बाद हो गई। क्षति का आकलन भी किया गया लेकिन किसानों को मुआवजा न के बराबर मिला। किसानों ने किसी तरह गेहूं की खेती की और अब बारिश और ओलावृष्टि की वजह से फसल का नुकसान हुआ। कोरोना वायरस संक्रमण काल में किसानों की वजह से ही लोगों का पेट भर पा रहा है। बावजूद इसके किसानों की उपेक्षा बर्दाश्त के बाहर है। चेतावनी दी कि इस मुश्किल घड़ी में किसानों की फसलों के नुकसान का आकलन कर जल्द से जल्द मुआवजा नहीं दिया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed