{"_id":"6883dfca711380e4890d1881","slug":"demand-for-bluetooth-ear-buds-increased-daily-turnover-of-up-to-five-lakhs-in-the-districtdemand-for-bluetooth-ear-buds-increased-daily-turnover-of-up-to-five-lakhs-in-the-district-chandauli-news-c-189-1-svns1013-134192-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: ब्लूटूथ ईयर बड की मांग बढ़ी, जिले में हर रोज पांच लाख का तक का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: ब्लूटूथ ईयर बड की मांग बढ़ी, जिले में हर रोज पांच लाख का तक का कारोबार
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। तार वाले ईयर फोन की जगह लोग ब्लूटूथ ईयर बड का अधिक इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके अलावा ब्लूटूथ नेकबैंड भी काफी डिमांड में है। चंदौली जिले में हर दिन लगभग चार से पांच लाख रुपये के ब्लूटूथ ईयर बैंड की बिक्री होती है।
ब्लूटूथ ईयर बड का इस्तेमाल आसान होता है। इसके साथ ही तारों का भी झंझट नहीं होता। मोबाइल से आसानी से कनेक्ट हो जाने के बाद इससे बातें करना आसान हो जाता है। मोबाइल कहीं भी पड़ा होगा, यदि वह ब्लूटूथ की रेंज में है तो आप बिना अपना मोबाइल जेब में रखे इससे आसानी से बात कर सकते हैं। नगर के मोबाइल एसेसरीज के विक्रेता अमित जायसवाल ने बताया कि बाजार में 500 रुपये लेकर 20 हजार रुपये तक के ब्लूटूथ ईयर बड हैं। इसकी कीमत ईयर बड के साउंड क्वालिटी पर निर्भर करती है। जितनी अच्छी साउंड क्वालिटी, उतने ही ऊंची उसकी कीमत। बताया कि पीडीडीयू में लगभग 100 मोबाइल एसेसरीज की दुकानें है। अगर पूरे जिले की बात की जाए तो दुकानों की संख्या 400 के करीब है। लोग अक्सर 1500 से दो हजार रुपये मूल्य तक के ईयर बड खरीदना पसंद करते हैं। जिले में हर रोज लगभग चार से पांच लाख रुपये का इयरबड की बिक्री होती है। इसके अलावा ब्लूटूथ नेक बैंड की मांग अधिक है। इसकी कीमत तीन सौ रुपये से लेकर 20 हजार रुपये तक की है। अमित जायसवाल ने बताया कि अब एआई एनेबल्ड ईयर फोन भी आ गये हैं। इनकी अपनी खासियत है।