फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   delivery on way of woman by Ambulance personnel in chandauli

चंदौली: एंबुलेंस कर्मियों ने महिला का बीच रास्ते में कराया प्रसव, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

Fri, 14 Jan 2022 06:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 14 Jan 2022 06:03 PM IST
विज्ञापन
delivery on way of woman by Ambulance personnel in chandauli
एंबुलेंस में कराया प्रसव। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में एंबुलेंस कर्मियों ने शुक्रवार को अपनी सूझबूझ का परिचय दिया। स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रसव के लिए जिला अस्पताल ला रहे महिला की हालत खराब होने पर बीच रास्ते में ही सुरक्षित प्रसव कराया। जिसके बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। बाद में दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां उन्हें महिला वार्ड में भर्ती किया गया है। स्वास्थ विभाग के अफसरों ने एंबुलेंस कर्मियों की जमकर सराहना की।

विज्ञापन


सदर ब्लॉक के टीरो गांव निवासी काजू की पत्नी उर्मिला देवी गर्भवती थी। शुक्रवार को अचानक उर्मिला देवी के पेट में दर्द उठा। इस दौरान पति काजू ने 108 एंबुलेंस पर फोन करके सहायता की गुहार लगाई। कुछ ही देर में स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस उनके घर पहुंच गई।

विज्ञापन

पति और पत्नी को लेकर एंबुलेंस कर्मी जिला अस्पताल आ रहे थे कि बीच रास्ते में ही उर्मिला देवी की हालत बिगड़ने लगी। इस पर एंबुलेंस में तैनात पायलट संदीप यादव और स्वास्थ्य कर्मी संदीप कुमार ने आपात स्थिति में महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। इस दौरान जच्चा और बच्चा बिल्कुल सुरक्षित रहे।

बाद में स्वास्थ्य कर्मियों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। पायलट एंबुलेंस पायलट संदीप यादव स्वास्थ्य कर्मी संदीप कुमार ने बताया कि एंबुलेंस में सभी प्रकार के उपकरण फर्स्ट ऐड बॉक्स जरूरी की दवाएं हमेशा मौजूद रहती हैं। जिसकी मदद से ही महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed