फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Delhi-Patna special train arrived 11 hours late

Chandauli News: 11 धंटे की देरी से आई दिल्ली-पटना स्पेशल ट्रेन

Sun, 17 May 2026 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Delhi-Patna special train arrived 11 hours late
ट्रेनों की लेट लतीफी जारी है। शनिवार को नई दिल्ली से पटना जा रही स्पेशल ट्रेन 11 घंटे की देरी से पीडीडीयू जंक्शन पहुंची। ट्रेन को शनिवार की सुबह सवा 8 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचना था लेकिन यह ट्रेन शाम सा़ढ़े 7 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंची। ट्रेनों की लेट लतीफी से यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन

शनिवार की रात आठ बजे तक अप की ओर जाने वाली मुंबई-दानापुर स्पेशल फेयर 5 घंटे, दानापुर- नई दिल्ली स्पेशल फेयर एक घंटे, कोलकाता- अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस एक घंटे, भागलपुर- आनंद विहार विक्रमशिला एक्सप्रेस 2 घंटे लेट रही। वहीं भागलपुर- आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस 2 घंटे, मुंबई-दानापुर स्पेशल फेयर 11 घंटे, पुणे-सुपौल एक्सप्रेस 4 घंटे, गुवाहाटी- नई दिल्ली पूर्वाेत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 2 घंटे लेट रही। हावड़ा- देहरादून कुंभ एक्सप्रेस साढ़े 3 घंटे, डिब्रूगढ़- नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 3 घंटे लेट रही। वहीं सैरंग- आनंद विहार राजधानी एक्सप्रेस 3 घंटे, हावड़ा नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस 06 घंटे लेट रही। दूसरी तरफ डाउन की ओर जाने वाली प्रयागराज-हावड़ा विभूति एक्सप्रेस एक घंटे, नई दिल्ली- हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस सवा घंटे, नई दिल्ली- गया महाबोधि एक्सप्रेस एक घंटे, नई दिल्ली भुवनेश्वर तेजस राजधानी एक्सप्रेस ढाई घंटे लेट रही। नई दिल्ली-राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे लेट रही। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस संबंध में मंडल जनसंपर्क अधिकारी विश्वनाथ ने बताया कि ट्रेनों को समय से चलाने के लिए कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed