फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Deletions twenty huts built on railway land

रेलवे की जमीन पर बनी बीस झोपड़ियां हटाईं 

Fri, 06 May 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Fri, 06 May 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
Deletions twenty huts built on railway land
आवासों को जेसीबी से गिराता कर्मचारी।
 रेलवे के प्लांट डिपो कालोनी में बनी 20 झोपड़ियों को रेलवे प्रशासन ने सिविल प्रशासन की मदद से हटवाया। साथ ही आसपास में गुमटी लगाए दुकानदारों को भी उन्होंने 24 घंटे के अंदर गुमटियों को हटाने को कहा। इसके अतिरिक्त रेलवे प्रशासन ने जेसीबी मशीन से वहां कंडम घोषित किए गए 69 क्वार्टरों में से 30 क्वार्टरों को गिरवा दिया। 
विज्ञापन

इस दौरान भारी पुलिस बल    मौजूद रहा। 
रेलवे परिक्षेत्र के प्लांट डिपो कालोनी  के कुल 69 क्वार्टर रेलवे प्रशासन ने करीब तीन वर्ष से कंडम घोषित कर दिया  है और उसे रेल कर्मियों से खाली करा लिया है। लेकिन कुछ लोग उसमें कब्जा करके रह रहे थे। उसी के समीप गरीब तबके के लोगों ने झोपड़ियां बना ली थीं और वर्षों से रह रहे थे। कई बार रेलवे प्रशासन ने आरपीएफ की मदद से झोपड़ियों को वहां से हटाने और रेलवे के कंडम घोषित किए जा चुके 
विज्ञापन

क्वार्टरों को ढहाने के लिए कई बार प्रयास किया लेेकिन कब्जाधारी कुछ लोग उन्हें वहां से हटने को विवश कर देते। अतंत: रेलवे प्रशासन ने सिविल प्रशासन से अतिक्रमण हटाने के लिए मदद मांगी। इसपर एसडीएम मुगलसराय सत्येंद्र सिंह और सीओ सदर प्रमोद कुमार यादव पुलिस बल के साथ रेलवे प्रशासन के डीईएन हेड क्वार्टर एसके राय, आरपीएफ और जेसीबी मशीन को लेकर प्लांट डिपो कालोनी पहुंचे और सर्व प्रथम अतिक्रमण को हटवाना शुरू किया। गरीब परिवार के लोग पहले तो विरोध में उतरे लेकिन पुलिस बल के आगे उनकी एक न चली। एसडीएम मुगलसराय सत्येंद्र सिंह ने बताया कि  रेलवे प्रशासन ने कंडम क्वार्टरों को खाली कराकर ढहाने के लिए सिविल प्रशासन को पत्र  लिखा था जिसपर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed