{"_id":"63aed28440cb4e2c67447605","slug":"defence-minister-rajnath-singh-will-come-varanasi-tomorrow-and-go-to-his-native-village-from-airport","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल आएंगे वाराणसी, एयरपोर्ट से सीधे अपने गांव होंगे रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल आएंगे वाराणसी, एयरपोर्ट से सीधे अपने गांव होंगे रवाना
Fri, 30 Dec 2022 05:29 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 30 Dec 2022 05:29 PM IST
सार
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपनी भाभी की तेरहवीं में शामिल होने के लिए 31 दिसंबर को वाराणसी एयरपोर्ट से चंदौली जाएंगे। कई अन्य बड़े नेताओं के भी आने की संभावना है।
विज्ञापन
19 दिसंबर को वाराणसी आए थे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपनी भाभी की तेरहवीं में शामिल होने के लिए 31 दिसंबर को वाराणसी एयरपोर्ट से चंदौली जाएंगे। कई अन्य बड़े नेताओं के भी आने की संभावना है। रक्षा मंत्री के आगमन को लेकर एयरपोर्ट पर एडवांस सिक्योरिटी लाइजनिंग (एएसएल) की बैठक हुई।
विज्ञापन
जिला प्रशासन व एयरपोर्ट प्रबंधन की साझा बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आगमन पर एयरपोर्ट परिसर और आसपास सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने का खाका तैयार किया गया। रक्षा मंत्री 31 दिसंबर को 10.50 पर वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद यहां से चंदौली के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
भभौरा गांव में रक्षा मंत्री के बड़े भाई काशी सिंह की पत्नी नयनतारा देवी की तेरहवीं है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बड़े भाई काशीनाथ सिंह की पत्नी नैनतारा देवी का 19 दिसंबर को निधन हो गया था। वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर उनकी अंत्येष्ठि में शामिल होने रक्षामंत्री आए थे।
विज्ञापन