{"_id":"6a2870b6bec1ec04f20b3f67","slug":"deep-ploughing-of-fields-will-increase-yield-and-reduce-costs-chandauli-news-c-189-1-svns1010-149714-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: खेतों की गहरी जोताई से बढ़ेगी उपज और लागत कम होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: खेतों की गहरी जोताई से बढ़ेगी उपज और लागत कम होगी
विज्ञापन
खरीफ फसलों की बेहतर पैदावार और मिट्टी की गुणवत्ता सुधारने के लिए कृषि विभाग ने किसानों को ग्रीष्मकालीन जोताई अपनाने की सलाह दी है। चंदौली के प्रभारी जिला कृषि रक्षा अधिकारी विनोद कुमार यादव ने कहा कि रबी फसलों की कटाई के बाद मई-जून के महीने में खेतों की गहरी जोताई किसानों के लिए लाभदायक है। उन्होंने बताया कि मानसून के आगमन से पहले की जाने वाली जोताई मिट्टी की भौतिक, रासायनिक और जैविक गुणवत्ता में सुधार करती है।
इससे मिट्टी की संरचना बेहतर होती है और उसकी जल धारण क्षमता बढ़ती है।
कृषि रक्षा अधिकारी ने बताया कि गर्मी के मौसम में की जाने वाली गहरी जोताई खेतों की कठोर परत को तोड़ने में सहायक होती है। इससे पौधों की जड़ों को मिट्टी में गहराई तक फैलने का अवसर मिलता है, जिससे पौधों को पोषक तत्व और नमी बेहतर ढंग से प्राप्त होती है।
उन्होंने कहा कि खेतों में मौजूद खरपतवार और पिछली फसल के अवशेष जोताई के दौरान मिट्टी में दबकर धीरे-धीरे सड़ जाते हैं, जिससे मिट्टी में जीवांश पदार्थ की मात्रा बढ़ती है और भूमि की उर्वरा शक्ति मजबूत होती है।
विज्ञापन
मिट्टी के अंदर छिपे हानिकारक कीट और उनके अंडे, लार्वा ऊपरी सतह पर आ जाते हैं। उन्होंने किसानों से ग्रीष्मकालीन जोताई अपनाने की अपील की। संवाद