फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Decision taken to continue the movement until the demands are met

Chandauli News: मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का लिया निर्णय

Sat, 15 Nov 2025 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Decision taken to continue the movement until the demands are met
भारत माला परियोजना के तहत भूमि अ​धिग्रहण के विरोध में रेवसा में धरने पर बैठी महिलाएं। संवाद - फोटो : बहराइच मेडिकल कॉलेज में विलखते परिजन।
ताराजीवनपुर। भारतमाला परियोजना के तहत जमीन अधिग्रहण को लेकर रेवासा गांव के ग्रामीणों की नाराजगी बढ़ती जा रही है। बढ़ता जा रहा है। 14वें दिनों से लगातार अनिश्चितकालीन क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठी महिलाओं में भी गुस्सा है। उन्होंने एसडीएम पर मनमानी और जोर-जबरदस्ती का आरोप लगाते हुए अपनी मांगों को पूरा करने तक नहीं हटने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

भारत माला परियोजना के तहत दो दिन पूर्व एसडीएम की ओर से दिए गए निर्देश पर 17 नवंबर तक मकान नहीं खाली करने पर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई थी। इसके बाद गांव के सियाराम (65), बासमती (78)] कलावती (73) सहित चार लोगों की मानसिक दबाव के कारण हालत खराब हो गई जिनका इलाज कराया जा रहा है। इधर धरना पर बैठी महिलाओं ने आरोप लगाया कि उनकी जमीन का न्याय संगत और उचित मुआवजा सरकार की ओर से नहीं दिया जा रहा है। अभी तक गांव के 10 लोगों को भी मुआवजा नहीं दिया गया है। जिन्हें दिया गया है, वह भी उचित नहीं है। इसके साथ ही पुनर्वास योजना पूरी तरह फेल है। चेताया कि जब तक प्रभावित लोगों को उचित मुआवजा बाजार दर से नहीं दिया जाएगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed