फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Decades-old demand of farmers met Cleaning of Kharid minor begins irrigation to become easier in chandauli

किसानों की दशकों पुरानी मांग पूरी: खरीद माइनर की सफाई शुरू, सिंचाई की राह होगी आसान

Wed, 26 Aug 2026 02:15 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 26 Aug 2026 02:15 PM IST
सार

खरीद माइनर के जाम हिस्से की खुदाई व सफाई का कार्य बुधवार को शुरू करा दिया गया। किसान लगातार अधिकारियों को ज्ञापन देकर सफाई और अतिक्रमण हटाने की गुहार लगा रहे थे। 
 

विज्ञापन
Decades-old demand of farmers met Cleaning of Kharid minor begins irrigation to become easier in chandauli
खरीद माइनर की सफाई शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली जिले में बबुरी क्षेत्र के किसानों की दशकों पुरानी मांग आखिरकार धरातल पर उतरने लगी है। लंबे समय से गंदगी, सिल्ट और अतिक्रमण की चपेट में पड़े खरीद माइनर के जाम हिस्से की खुदाई व सफाई का कार्य बुधवार को शुरू करा दिया गया। प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन


खरीद माइनर का बड़ा हिस्सा लंबे समय से साफ न होने के कारण पानी का प्रवाह पूरी तरह प्रभावित था, जिससे सिंचाई और जल निकासी में गंभीर समस्या आ रही थी। किसान लगातार अधिकारियों को ज्ञापन देकर सफाई और अतिक्रमण हटाने की गुहार लगा रहे थे। चंद्रप्रभा प्रखंड के जेई हरीश कुमार ने बताया कि किसानों के निरंतर प्रयासों और मीडिया के सहयोग के फलस्वरूप ही यह सफाई कार्य संभव हो सका है।
विज्ञापन


माइनर की सफाई शुरू होने पर किसान नेता विमल कुमार सिंह, बब्बू और धर्मेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त की। किसान नेताओं ने मांग की है कि प्रशासन केवल कुछ हिस्सों की खुदाई तक सीमित न रहे, बल्कि पूरे माइनर का सर्वे कराकर उसे पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त करे। किसानों का मानना है कि माइनर दुरुस्त होने से क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था मजबूत होगी और बरसात में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान मिल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed