फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Death of bike rider due to tractor hit

ट्रैक्टर के धक्के से अधेड़ की मौत

Thu, 26 Nov 2020 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
Death of bike rider due to tractor hit
नौगढ़। स्थानीय थाना के बोझ गांव के समीप मंगलवार की शाम सात बजे ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार लक्ष्मण राम (45) निवासी शमशेरपुर औराही की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शमशेरपुर औराही निवासी लक्ष्मण राम मंगलवार की शाम बाइक से घर के कुछ दूरी पर परचून की दुकान पर सरसों का तेल लेने गया था। काफी देर तक वह वापस नहीं लौटा तो परिवार वालों को चिंता हुई और वे उसे खोजने निकले। इस दौरान दुकान से कुछ पहले ही लक्ष्मण की खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। यह देख परिवार वालों के होश उड़ गए। शव के पास ट्रैक्टर ट्राली के चक्के के निशान थे। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मारी है। परिवार वालों के रोने धोने की आवाज सुनकर गांव के ही मनीष सिंह ने पुलिस का सूचित किया। लक्ष्मण राम मजदूरी कर परिवार का पेट पालता था। ग्रामीणों ने मृतक के परिवार वालों को मुुआवजा देने की मांग की है। उसकी मौत के बाद परिवार वालों का रो रोकर हाल बेहाल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। नौगढ़ थाना के निरीक्षक राम उजागिर ने बताया कि परिवार वालों की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed