{"_id":"5fb2c7ea8ebc3e9bf3042850","slug":"death-chandauli-news-vns5585208199","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में बैंककर्मी सहित दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में बैंककर्मी सहित दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर/नियामताबाद। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसे में बैंककर्मी समत दो लोगों की मौत हो गयी। रविवार की रात मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में फायर स्टेशन के समीप हुए सड़क हादसे में रिटायर्ड बैंककर्मी नरेंद्र कुमार वर्मा की मौत हो गई। वहीं सोमवार को अलीनगर थाना क्षेत्र के गोधना मोड़ के समीप ट्रक की चपेट में आने से इंडियन एअर गैसेस के पूर्व कर्मचारी सुन्नर यादव की जान चली गई।
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कैलाशपुरी निवासी रिटायर्ड बैंककर्मी नरेंद्र कुमार वर्मा (65) रविवार की रात अपने किसी मित्र से मिलने गए थे। बाद में वह बाइक से घर लौट रहे थे। फायर स्टेशन के समीप पहुंचे थे कि तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई। उन्हें राजकीय महिला चिकित्साल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दूसरी तरफ, अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे पर गोधना चौराहे के समीप सोमवार की सुबह गोधना नईबस्ती निवासी सुन्नर यादव (75) सर्विस लेन पर टल रहे थे। इस दौरान एक बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर और चंदौली की ओर से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वह इंडियन एअर गैसेज के पूर्व कर्मचारी थे। परिजन शव को घर ले आए और अंतिम संस्कार कर दिया।