फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Dead body of youth found in Latifshah dam, stirred

लतीफशाह बांध में उतराया मिला युवक का शव, हड़कंप

Wed, 21 Apr 2021 06:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 06:07 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found in Latifshah dam, stirred
चकिया। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के लतीफशाह बांध में बुधवार की सुबह तियरी गांव निवासी 35 वर्षीय युवक रवि कुमार का शव उतराया मिला। बांध पर बीयर की केन भी मिली। पैर पिसलने से कुंड में गिरकर मौत की आशंका है। घटना के बाद हड़कंप मच गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आसपास लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार कि सुबह चकिया कोतवाली से लगभग पांच किलोमीटर दूर लतीफ शाह बांध में युवक का शव उतराने की सूचना जंगल में आग की तरह फैल गई। मौके पर भारी भीड़ जुट गई। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के गोताखोरों से शव को बाहर निकलवा लिया। शव का शिनाख्त करने के लिए व्हाट्सएप सहित कई उपायों का सहारा लिया परंतु उस समय युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक युवक के शरीर पर कहीं भी खरोच के निशान नहीं थे। वह काले रंग का पेंट व आसमानी शर्ट पहने हुआ था। शिनाख्त न होने पर युवक का शव जिला संयुक्त चिकित्सालय के मर्चरी में रख दिया गया। बाद में युवक के परिजन आए तो उसकी शिनाख्त तियरी गांव निवासी दशरथ गुप्ता के पुत्र रवि गुप्ता के रूप में हुई। थाना प्रभारी नागेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार रवि कुमार गुप्ता लतीफशाह किसी कार्य से गया था। सीढी के पास बियर के बोतल पाए गए हैं। लगता है सीढ़ी पर पैर फिसल जाने के कारण वह गहरे पानी में चला गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed