{"_id":"629a4d8dc09ba55914646237","slug":"dead-body-of-young-man-found-in-bushes-fear-of-murder-chandauli-news-vns657050145","type":"story","status":"publish","title_hn":"झाड़ियों में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झाड़ियों में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
कंदवा। थाना क्षेत्र के ककरैत-जमानिया मार्ग पर ककरैत गांव स्थित शराब की दुकान के पास झाड़-झंखाड़ में शुक्रवार की सुबह युवक का रक्त रंजित शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर जुटे ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पंचनामा कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उसकी पहचान रामगढ़ बिहार के देवहलिया गांव निवासी बनारसी बिंद (32) के रूप में हुई। घटना की जानकारी होने पर मृतक के घर कोहराम मच गया।
ककरैत गांव स्थित शराब की दुकान की तरफ ग्रामीण शुक्रवार की सुबह तरबूज और सब्जी तोड़ने के लिए गए तो उन्होंने सड़क किनारे झाड़ झंखाड़ में एक युवक को गिरा हुआ देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना कंदवा थाने पर दी। सूचना पर पहुंचे एसएचओ हरिश्चंद्र सरोज ने शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। बाद में युवक की पहचान उसके साथ काम करने वाले मजदूरों ने बनारसी बिंद के रूप में की। सूचना पर घर वाले भी रोते-बिलखते थाने पर पहुंच गए।
कंदवा। घटनास्थल पर मौजूद लोगों व पुलिस द्वारा कयास लगाया जा रहा था कि युवक की हत्या कहीं और कर शव को लाकर यहां फेंक दिया गया है। मृतक के पेट और चेहरे पर गहरे चोट के निशान थे जबकि शव के आसपास खून का एक बूंद भी नहीं दिखा। पुलिस को कोई ठोस साक्ष्य भी नहीं मिला है। सूचना पर सीओ सदर रामवीर सिंह भी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस बनारसी की मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है। उसकी तीन पुत्रियां और एक पुत्र है। सीओ सदर का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।