{"_id":"6482de7db707b66bd109ef08","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-hanging-from-a-tree-along-the-highway-in-chandauli-family-members-arrived-cryi-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Crime: चंदौली में हाइवे किनारे पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, रोते-बिलखते पहुंचे परिजन, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Crime: चंदौली में हाइवे किनारे पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, रोते-बिलखते पहुंचे परिजन, मचा हड़कंप
Fri, 09 Jun 2023 01:40 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Published by: किरन रौतेला
Updated Fri, 09 Jun 2023 01:40 PM IST
सार
शुक्रवार की सुबह चन्दरखा गांव के पास नेशनल हाईवे के किनारे एक पेड़ से लटकता हुआ शव दिखाई देने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर क्षेत्रीय ग्रामीणों व राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना तत्काल अलीनगर पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंचे अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक से शेषधर पांडेय ने मौका मुआयना कर शव को पेड़ से नीचे उतरवाया।
विज्ञापन
UP Crime: चंदौली में हाइवे किनारे पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, रोते-बिलखते पहुंचे परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीनगर थाना क्षेत्र के चंदरखा गांव के समीप नेशनल हाईवे के किनारे शुक्रवार की सुबह पेड़ से लटकता एक युवक का शव मिला। जिसकी शिनाख्त मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के नईबस्ती पीडीडीयू नगर निवासी बिहारी लाल के पुत्र 35 वर्षीय अमित जोशी के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Varanasi: बाइक सवार दो सगे भाईयों को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौके पर ही मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह चन्दरखा गांव के समीप नेशनल हाईवे के किनारे एक पेड़ से लटकता हुआ शव दिखाई देने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर क्षेत्रीय ग्रामीणों व राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना तत्काल अलीनगर पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंचे अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक से शेषधर पांडेय ने मौका मुआयना कर शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। साथ ही उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया। जिसके पास से मिले कागजात के आधार पर मृतक की शिनाख्त मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के नई बस्ती पीडीडीयू नगर निवासी बिहारी लाल के पुत्र अमित जोशी के रूप में हुई। पुलिस ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। सूचना पर रोते बिलखते परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। इस बाबत अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक शेषधर पांडेय ने बताया कि शव की शिनाख्त हो चुकी है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। किन परिस्थितियों में घटना घटी है इसकी जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन