फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Dead bodies of woman and youth found, accused of murder, blocked

Chandauli News: महिला और युवक के शव मिले, हत्या का आरोप, किया चक्काजाम

Sat, 29 Jun 2024 02:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Dead bodies of woman and youth found, accused of murder, blocked
इलिया/सैयदराजा। जिले के अलग-अलग इलाकों में महिला और युवक के शव पाए गए। इलिया के बड़ौरा गांव निवासी युवक बृहस्पतिवार की शाम साइकिल से बाजार के लिए निकला था। उसका शव शुक्रवार को सुबह धनरिया रजबाहा में मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, सैयदराजा के भतीजा गांव में टहलने के लिए निकली महिला की लाश घर के बाहर पाई गई। पुलिस दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सैयदराजा थाना क्षेत्र के भतीजा गांव में मालती देवी (55) घर में अकेली थी। उसके पति रामनाथ राजस्थान में निजी कंपनी में काम करते हैं। मालती शुक्रवार को सुबह टहलने के लिए निकली थी। कुछ देर बाद पड़ोस में रहने वाला भतीजा अवधेश घर से बाहर निकला तो मालती दरवाजे पर अचेत पड़ी थी। अवधेश की सूचना पुलिस पहुंची, तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी पाकर एसपी आदित्य लांग्हे भी पहुंच गए। थानाध्यक्ष सत्यनारायण ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसपी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर महिला की मौत का कारण पता चलेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इलिया थाना के ग्राम पंचायत बड़ौरा के लेदवां बनवासी बस्ती निवासी रामा वनवासी का बेटा राजकुमार (19) बृहस्पतिवार की शाम को इलिया बाजार के लिए निकला लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने काफी देर तक उसकी खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने धनरिया रजबाहा पर उसका शव उतराता देखा। प्रभारी निरीक्षक हरिश्चंद्र सरोज ने बताया कि ऐसा लगता है कि नहर में गिरने से युवक की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही सच्चाई का पता लगेगा। वहीं, पिता रामा ने बेटे की हत्या कर शव नहर में फेंकने का आरोप लगाया है। राजकुमार के परिजन और ग्रामीणों ने गांव के व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाते हुए लेवा-इलिया मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीण आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंचे तहसीलदार सुरेश चंद्र शुक्ल ने मृतक के परिजन को पट्टा की भूमि, साढ़े चार लाख रुपए मुआवजा दिलाने और जांच के बाद मुकदमा दर्ज कराने का आश्वासन दिया तब ग्रामीण शांत हुए। चकिया सीओ आशुतोष ने बताया कि मृतक के पिता रामा बनवासी ने तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed